ग्राम भारती महिला मंडल संस्था ने कई स्थानो पर महिलाओं के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Estimated read time 1 min read
  • ग्राम भारती महिला मंडल की अध्यक्ष भारती अग्रवाल को स्व सहायता समूह ने किया सम्मानित

सारनी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को संस्था ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा संचालित परिवार परामर्श केन्द्र, स्वाधार गृह एवं ग्राम दूर्गापुर में राष्ट्रीय आजीविका मिशन स्व-सहायता की महिलाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसकार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा महिला सशक्तिकरण की महती भूमिका को प्रदर्शित कर रही हैं। संस्था प्रमुख 36 वर्षों से सतत् महिला उत्थान पर कार्य कर रही सभी महिलाओं द्वारा भारती अग्रवाल को संस्था में श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया। संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल द्वारा महिलाओं को श्रीफल से सम्मानित किया एवं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्त महिलाओं को बधाई दी गई उद्बोधन में कहा गया विश्व की जनसंख्या की आधी जनसंख्या महिलाओं एवं बेटियों की हैं आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमारा आत्मसम्मान और गौरव बढ़ाता है। जितना अधिकार पुरुषों को मिला है उतना अधिकार महिलाओं को मिलना चाहिए और मिला भी हैं आज हर क्षेत्र में स्त्री. पुरूषों के बराबर कार्य कर रही हैं आज की बेटियों की बात करें तो बेटियों डॉक्टर, इंजिनियर, पॉयलेट अन्य कार्य कर रही हैं। यदि बेटियों को प्रोत्साहन मिल जाता है तो प्रत्येक काम कर सकती हैं आज का दिन वास्तव में महिलाओं के लिए गौरव व
आत्मसम्मान का दिन हैं प्रत्येक स्त्री जाति को प्रेरणा देने वाला दिन है।
संस्था प्रबंधक नंदा सोनी एवं परिवार परामर्श केन्द्र काउंसलर हितकला विजययार, देवेन्द्र पंवार काउंसलर ने कार्यक्रम उद्बोधन में कहा किसी समय महिलाओं को कमजोर समझा जाता था किन्तु आजकल हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ते हुए देखी जा रही है इन्होंने अपनी मेहनत और मेधा शक्ति के बल पर हर क्षेत्र में प्रवीणता अर्जित कर ली है। आज हम आत्मनिर्भर भारत की बात करें तो समाजसेविका भारती अग्रवाल द्वारा प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के गुर सिखा रही हैं उनका मानना है कि आज के परिवेश को देखते हुए महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता के साथ-साथ वैचारिक स्वतंत्रता व संसाधनों पर अधिकार को आजीविका के साथ जोड़ना आवश्यक हो गया है संस्था ने हजारों की संख्या में विभिन्न क्षेत्र की शहरी एवं ग्रामीण महिलाओं को न केवल रोजगारोन्मुखी दक्षता दी है। बल्कि उन्हें रोजगार स्वरोजगार से भी जोड़ा है। महिलाये राष्ट्रीय आजीविका मिशन स्व-सहायता समूह बनाकर समूह में भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्य कर आय अर्जित कर रही हैं। संस्था ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर कॉलोनी द्वारा नाबार्ड एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को ग्राम फूलबेरिया में सिलाई बैग का प्रशिक्षण देकर रोजगार। स्वरोजगार से जोड़ा गया। ग्राम सुखाढाना में मेक्रम प्रशिक्षण देने की घोषणा की गई एवं ग्राम दुर्गापुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तीन स्य-सहायता समुह में भक्ति स्व-सहायता समुह, शक्ति स्व-सहायता समुह, गायत्री स्व-सहायता समुह को सेनेटरी पेड़ का प्रशिक्षण देने हेतु संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल द्वारा दुर्गापुर की शासकीय शिक्षिका रेणुका मंडल के नेतृत्व मे प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। दुर्गापुर ग्राम सभा में आदिवासी महिलाओं भी प्रशिक्षण में उपस्थित हुयें। चोपना पंचायत के ग्रामसभा कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में चोपना पंचायत की संरपच मीरा नवड़े, सचिव प्रदीप बासु उपस्थित हुये। जिसमें चोपना, चोपना वनग्राम, फुलवेरिया, पंचायत की स्वसहायता समूह की महिलाये उपस्थित हुई।बादलपुर में महिला समुह की बैठक आगामी कार्ययोजना हेतु ली गई। घर के कामकाज के साथ पढ़ाई-लिखाई की दोहरी जिम्मेदारी निभानी होती हैं, इस नजरिए से देखा जाए तो नारी सदैव पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। इनकी इस प्रतिभा का सम्मान किया जाना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय कई अवार्ड इनकी झोली में है। संस्था कार्यक्रम में उपस्थित पुरूष वर्ग ने महिला सम्मान में अपने उद्बोधन नारी शक्ति की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन ज्योति बागड़े द्वारा एवं शबनम शेख द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित उज्ज्वला नागवंशी, आरजू अंसारी, रंजित दुर्गे, राजकुमार शर्मा, राजू रावत, लीलाधर दयंडे, प्रहलाद आरसे, धनराज गंगारे, मनोज यदुवंशी, सुनिल दरयाई मौजूद रहे। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दोपहर 4 बजे से संस्था में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, और उन्नत समूह की महिलाओ पर्वती बागडे, अर्चना मोहन्ती, लक्ष्मी बरमाईया एवंम अन्य महिलाओ का सम्मान किया गया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours