भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेश पंडाग्रे को महिलाओं ने सौंपी मक्का

Estimated read time 1 min read
  • बोली सिंचाई का रकबा बढऩे से अब अच्छी होने लगी है फसल
  • बैठक लेकर विस प्रभारी कार्यकर्ताओं में कर रहे ऊर्जा का संचार

आमला। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी डॉॅ. योगेश पंडाग्रे के पक्ष में मतदान कराने मुहिम तेज कर दी है। जहां खुद भाजपा प्रत्याशी डॉ. पंडाग्रे कस्बों में डोर टू डोर मतदाताओं से रूबरू होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है तो वहीं पदाधिकारी बैठकें लेकर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते नजर आ रहे है। शुक्रवार को विधान सभा प्रभारी राजेश आहूजा एवं कमलेश सिंह ने नगर के सभी सेक्टर एवं शक्ति केंद्रों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठके लेकर चुनावी तैयारी का जायजा लिया।
इस दौरान पिछले कार्यकाल मे भाजपा के व्दारा कराए गए विकास कार्यों को जनता के बीच रखकर वोट मांगनें की बात कही। जबकि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का हवाला देनें की नसीहत भी उन्होंने दी।
रवाना किया प्रचार रथ
भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेश पंडाग्रे के पक्ष में मतदान की अपील के लिए शुक्रवार को तीन प्रचार रथ भी क्षेत्र में रवाना किए गए। ये रथ खुद प्रत्याशी डॉ.योगेश पंडाग्रे, नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, जनपद अध्यक्ष गणेश यादव ने पूजा-अर्चना के बाद रवाना किए। प्रचार रथ के माध्यम से मतदाताओं से वोट की अपील के अलावा भावी एजेंडा एवं उपलब्धियां भी लोगो को बताई जा रही है।
महिलाओं ने भी शुरू किया बैठकों का दौर
चुनाव की सरगर्मी के बीच महिलाओं की बैठकों का भी दौर शुरू है। शुक्रवार को इन बैठकों में तेजी भी लाई गई। महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती पाटील और मंजू पंडाग्रे सहित महिला मंडल की सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं के बीच बैठके कर रही है।
महिला ने सौंपी मक्का
शुक्रवार को प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. पंडाग्रे को गांव में महिलाओं ने मक्का दी। महिलाओं और किसानों का कहना था कि क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढऩें के बाद मक्का सहित अन्य फसलों की उपज भी बढ़ी है। इस दौरान वे खामढाना, गुबरेल, लालढाना, काठीऊपर, हरदोली, हरदोली चिन्दुढाना, लीलाझर, जैताढाना, खारी आदि गांवों जनसंपर्क किया गया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours