सारनी। भाजपा ग्रामीण मंडल सारणी में 16 पंचायतों के 45 बूथों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाजपा के पित्र पुरुष का बलिदान दिवस भाव भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा ग्रामीण मंडल सारणी के प्रभारी सुधा चंद्रा, मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे के नेतृत्व में सभी बूथों पर प वृक्षारोपण कर मनाया। इस अवसर पर प्रभारी सुधा चंद्रा ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष है आज भाजपा रूपी यह विशाल वट वृक्ष जिसके नीचे हम सभी बैठे यह वृक्ष कोई पौधे के रूप में रोपित करने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी थे वे एक नाम नहीं विचार है इस विचार को लेकर दो व्यक्ति सन 1952 में चले थे 1980 में यह एक विशाल वृक्ष रूपी भारतीय जनता पार्टी का रूप लिया और आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है इसका पूरा श्रेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को जाता है। आज ऐसी महान आत्मा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस है जिन का नारा था एक देश में दो विधान दो प्रधान दो संविधान नहीं चलेंगे, भारतीय जनता पार्टी ने धारा 370 को हटाकर उनके सपनों को पूरा किया ।आज पूरा कश्मीर हमारा है ,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीने भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण रूपेण सरकार आने पर पूरा किया ।आज सभी बूथों पर 11, 11 वृक्ष लगाकर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे ने विभिन्न पंचायतों पर विभिन्न बूथों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा जिस तरह से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की कल्पना की थी आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री उनके पद चिन्हों में चलकर विश्व गुरु भारत का निर्माण करने में लगे ।कुछ लोग विभिन्न भ्रांतियां फैला रहे हैं ,आदिवासी भाइयों के बीच गलत धारणा बना रहे हैं। हम सभी को अपने जीवन की सुरक्षा के लिए कोरोना का टीका अवश्य लगाना चाहिए भारत सरकार ने कोरोना का टीका निशुल्क हमारे गांव में टीकाकरण केंद्र बनाकर हम सभी को लगा रहे हैं ।इस कार्यक्रम के माध्यम से मैं आदिवासी भाई बहनों से निवेदन करना चाहूंगा कि आप सभी अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण केंद्र पर जाकर अपनी जीवन को सुरक्षा प्रदान करने के लिए करुणा का टीका अवश्य लगाएं।
भाजपा ग्रामीण मंडल सारणी के 16 पंचायतों में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours