सारनी। पाथाखेड़ा क्षेत्र के इंटक यूनियन के महामंत्री भरत सिंह, छतरपुर खान क्र. 1 के अध्यक्ष खेमचंद जावरे, सचिव वरुण सिंह ने भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ इंटक यूनियन की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर अपना त्यागपत्र दिया और एटक यूनियन का दामन बुधवार को थामा। एटक यूनियन के महामंत्री श्रीकांत चौधरी, एटक यूनियन के मीडिया प्रभारी राकेश वाईकर ने बताया कि एटक यूनियन पाथाखेड़ा क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है लगातार इस प्रकार बढ़ोतरी के पश्चात इस वर्ष हर हाल प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे। गुरुवार कि सुबह प्रथम पाली में छतरपुर खान क्र.1 में एटक में शामिल होने वाले पदाधिकारियों का कामगारों के बीच स्वागत एवं परिचय करवाया जाएगा। जबकि बुधवार को भरत सिंह, वरुण सिंह और खेमचंद जावरे ने एटक यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान एरिया अध्यक्ष लक्ष्मण झरबड़े, एरिया महामंत्री श्रीकांत चौधरी, एरिया जेसीसी सदस्य हबीब अंसारी, एरिया कोषाध्यक्ष इन्देश सिंह ठाकुर, एरिया वेलफेयर सदस्य राकेश वाईकर, हेमंत चंद्रात्रे, रामचरण गडेकर, इकाई अध्यक्ष सुखदेव सूर्यवंशी, सुरेश उबनारे, केशोदास कापसे, मनोहर धोटे, अमृतराव देशमुख, राजू मोहने, भगवान सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
भरत सिंह, वरुण सिंह और खेमचंद जावरे इंटक छोड़कर एटक में हुए शामिल
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours