बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पूरे प्रदेश में पार्टी मंडलो में दो दिवसीय वर्ग प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर रही है। बैतूल जिले में भी मंडलो में प्रषिक्षण वर्ग संचालित किए जा रहे है। जिले के चार मंडलो में आज 3 दिसंबर गुरूवार से मंडल प्रषिक्षण वर्गो का शुभारंभ किया जाएगा। जिला प्रषिक्षण वर्ग प्रमुख कमलेश सिंह ने बताया कि 3 और 4 दिसंबर को लगने वाले चार मंडलो का शुभारंभ आज किया जाएगा। जिनमें बैतूलबाजार, बडोरा, बैतूल ग्रामीण और सारनी ग्रामीण मंडल प्रमुख है। श्री सिंह ने बताया कि बैतूलबाजार मंडल का वर्ग डिवाईन स्कूल में संपन्न होगा शुभारंभ पार्टी के प्रदेष कोषाध्यक्ष ,पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल करेगें। ढोलेवार कुन्बी समाज के मंगल भवन में बडोरा मंडल के वर्ग का शुभारंभ सांसद दुर्गादास उइके करेगें। खेडी में शुरू हो रहे बैतूल ग्रामीण मंडल का शुभारंभ जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला करेगें एवं ग्राम सलैया में लगने वाले सारनी ग्रामीण मंडल का शुभारंभ विधायक डा.योेगेष पंडाग्रे करेगें। दो दिवसीय प्रषिक्षण वर्ग का समापन 4 दिसंबर को होगा। प्रषिक्षण वर्ग के जिला प्रमुख कमलेष सिंह ने बताया कि दो दिवसीय प्रषिक्षण वर्ग में प्रांत एवं संभाग के वरिष्ठ नेता विभिन्न विषयो पर कार्यकर्ताओ का मार्गदर्षन करेगें। प्रषिक्षण वर्ग में कोरोना गाईड लाईन का पुर्ण पालन किया जाएगा। श्री सिंह ने मंडलो के सभी आमंत्रित कार्यकर्ताओ से समय से वर्ग में उपस्थित रहने की अपील की है।
भाजपा के चार मंडलो में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज से
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours