बैतूल। बैतूल समेत कई इलाकों में आज शनिवार हुई बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है। मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों में भी बारिश और गरज चमक के साथ बौछार पड़ने का अनुमान जाहिर किया है। बारिश से रबी की फसल को नुकसान पहुंचा है।
शनिवार दोपहर को जिला मुख्यालय सहित कई क्षेत्रों में दस से बीस मिनट तक तेज बारिश हुई है। मौसम केंद्र के मुताबिक 8 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई है। इस बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है। जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। जिससे आसमान में बादल छाए हुए हैं। इससे तापमान में भी गिरावट आ गई है। इस बारिश के कारण किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरे खींच गई हैं।
रबी सीजन की गेंहूं की फसल कई इलाकों में अब कटाई पर आ चुकी है। बारिश की वजह से गेंहूं की बालियां काली पड़ने व इसमें फफूंद लगने का खतरा मंडराने लगा है। अनुमान है कि बैतूल समेत आठ जिलों में गरज चमक के साथ बौछार व बारिश हो सकती है।
+ There are no comments
Add yours