आमला। ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को निर्वाचन अधिकारी आमला को जिला कलेक्टर के नाम आवेदन दिया गया जिसमें नगरपालिका में कार्यरत कर्मचारी पार्षद पति को निर्वाचन तक नगरपालिका आमला से अन्य जगह स्थानांतरण करने का निवेदन किया गया जिससे नगरपालिका चुनाव निष्पक्ष रूप से हो सके ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख ने आवेदन में बताया कि नगरीय क्षेत्र आमला में नगरपालिका निर्वाचन 2022 की कार्यवाही प्रारम्भ है। जिसमें क्षेत्र के वार्ड क्रं. 17 महात्मा गाँधी वार्ड बोडखी से शोभा प्रकाश देशमुख पूर्व पार्षद रह चूकी है । एवं वर्तमान में भाजपा पार्टी से जिला कार्यकारिणी सदस्य है ।
कि पूर्व पार्षद शोभा प्रकाश देशमुख के पति प्रकाश देशमुख जो कि नगरपालिका आमला में शासकीय कर्मचारी सहा. ग्रेड-1 के पद पर पदस्थ है जो राजनीतिक विचारधारा के है एवं इनके द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुए वार्ड में राजनीतिक दल का प्रचार प्रसार किया जा रहा है जो कि आचार संहिता का उल्लंघन में आता है । प्रकाश देशमुख सहा. ग्रेड-1 नगर पालिका आमला में रहते हुए वार्ड में निष्पक्ष चुनाव कराया जाना संभव नहीं होगा । अनुरोध है कि प्रकाश देशमुख सहा ग्रेड-1 को तत्काल बैतूल जिले से अन्य स्थान पर स्थानांतरण करे ताकि वार्ड में चुनाव प्रक्रिया नियमानुसार हो सके । साथ ही शनिवार, रविवार अवकाश के दिनों में भी उन्हें नगरीय क्षेत्र में उपस्थित नही रहने दिया जाए।
पूर्व पार्षद पति शासकीय कर्मचारी कर रहा प्रचार प्रसार, आचार संहिता का नही हो रहा पालन
+ There are no comments
Add yours