बैतूल में कोरोना का ग्राफ गिरा: 10 दिन में आई पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या में कमी, लोगों ने एहतियात बरतना छोड़ा

Estimated read time 0 min read

बैतूल। बैतूल में पिछले 10 दिनों में कोरोना के ग्राफ मे तेजी से कमी आई है। जिले में एक्टिव केसों की तादाद में भी अब कमी आ गई है, जिसके बाद यहां स्वास्थ्य प्रशासन और आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

12 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक जिले में एक्टिव केस आधे हो गए हैं, जहां 12 फरवरी को एक्टिव केस 230 थे। वहीं ये 21 फरवरी को गिरकर 115 पर पहुंच गए हैं। इसी तरह 12 फरवरी को जहां 35 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए थे। वह 21 फरवरी को 35 से घटकर 12 पर आ गए हैं। जिले में प्रतिदिन करीब 850 लोगो की सैम्पलिंग की जा रही है। इस बीच अच्छा संकेत यह भी है कि प्रतिदिन डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की तादाद भी 41 से लेकर 20 तक है।

जिले में पहली लहर से अब तक 4 लाख 7 हजार 371 लोगों के सैम्पल लिए गए थे। जिनमें 16 हजार 330 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें 297 लोगो की मौत हुई है। हालांकि आंकड़ों के कम होने के साथ लोगों का एहतियात बरतना भी अब कम देखा जा रहा है। मास्क का उपयोग करते लोग अब कम ही दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं, भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग भी कम दिखाई पड़ रही है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours