फोटोशूट करने गए युवक को 7-8 बदमाशों ने घेरकर घोंपा चाकू, बातों ही बातों में बढ़ गई थी बहस, भोपाल रैफर

Estimated read time 1 min read

बैतूल। कोसमी डैम पर मंगलवार दोपहर को फोटो शूट करने गए दो युवकों में से एक पर चाकू से कातिलाना हमला हुआ है। जबकि एक अन्य युवक की पाइप से पिटाई का मामला सामने आया है। घायल युवक को गंभीर हालत में भोपाल रैफर किया है। उसकी पीठ में चाकू से कई वार किए गए थे। मांझी नगर निवासी युवक पंकज कड़वे के मुताबिक वह और उसका दोस्त रोशन इवने, कोसमी डैम पर फोटो शूट के लिए गए थे। इसी बीच वहां आठ दस युवक वहां पहुंचे। और उनसे बहस करने लगे। इस बीच तू-तू मैं-मैं बढ़ने पर युवकों ने उसे और रोशन को हौज पाइप से पीटना शुरू कर दिया। इस बीच युवको में से एक ने रोशन की पीठ में छुरा घोंप दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। जिसे उठाकर राठी हॉस्पिटल ले गए। जंहा डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। पंकज ने बताया कि इस घटना में मारपीट और चाकूबाजी में 8 से 10 लोगों ने मारपीट की है। इलाज के बाद जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने रोशन को भोपाल रैफर कर दिया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग सका। फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ले रही है। मामले में पीड़ित पंकज ने पिटाई करने वाले युवकों में करन एक्सल, टोनी एक्सल, शोभम और आयुष एक्सल समेत 4-5 अन्य युवकों पर पिटाई और हमले का आरोप लगाया है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours