बैतूल। बैतूल विधानसभा की 424 करोड़ की समूह जल प्रदाय योजना को प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। योजना से बैतूल के 186, आठनेर ब्लॉक के 81 गांवों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। विधानसभा क्षेत्र के गांव में हर साल पेयजल संकट एक समस्या बना हुआ था।
निलय डागा विधायक बनते ही पूर्व पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे के साथ मिलकर बैतूल विधानसभा और मुलताई विधानसभा में समूह जल प्रदाय योजना को मूर्त रूप देने का प्रयास किया था। उसी समय पीएचई मंत्री ने योजना को सैद्धान्तिक सहमति दी गई थी। उसके बाद योजना को जमीनी स्तर पर लाने के लिए डीपीआर बनी थी। जिसकी अब प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।
पूर्व में इन परेशानियों से जूझते थे ग्रामीण
पिछले कुछ सालों में शासन करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही थी। जनता बूंद-बूंद के लिए परेशान हो रही है। कभी मोटर जल जाने के कारण तो कभी टूट-फूट हो जाने की वजह से ग्रामीणों को कई कई दिनों तक पेयजल संकट का सामना करना पड़ता था। वहीं पंचायतों के खुद के वित्तीय स्रोत न होने से बिजली बिल के कारण ग्रामीण पेयजल संकट से जूझते थे। लेकिन अब इससे ग्रामीणों को निजात मिलेगी।
+ There are no comments
Add yours