सारनी। संगीत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सारनी नगर के गायक मनोज कामड़े की आवाज में सारनी के सरकार मठारदेव बाबा जी भजन की शानदार वीडियो शूटिंग सतपुड़ा की हरी भरी वादियों के बीच बसे बाबा मठारदेव की ऊंची पहाड़ो में जंगलों के बीच की गई। इस भजन को गायक मनोज कामड़े ने अपनी आवाज में गाया है। आप को बता दें की पिछले वर्ष भी इनके द्वारा मकरसंक्रांति के पावन अवसर पर बाबा मठारदेव का सुपर हिट भजन पावन धाम बड़ा बाबा मठारदेव का गाना एवं शिवरात्रि पर भोले शंकरा डमरू बजाये गीत गा चुके है। जिसमे बाबा के दर्शन कैसे हुए बाबा के चमत्कारों को गीत में दर्शाया गया है। इस साल नये वर्ष पर आ रहे भजन हे सारनी के सरकार बाबा मठारदेव जी इस भजन को लिखा है। शहर के प्रसिद्ध गायक और लेखक श्याम परते ने धुन बनाई है भोपाल के पंडित संतोष तिवारी ने और संगीत दिया है। मुलताई के पुष्कर देशमुख ने वीडियो शूटिंग की है मुलताई के अनिल कुरवड़े विजय वीरेंद्र और सोनू ने मनमोहक नृत्य किया है। रानी दुर्गावती माथनी का आकर्षक न्रत्य आपको इस भजन में देखने को मिलेगा। इस भजन में भी सारनी कैसे बसी खदानें कैसे खुली सारनी नगर की प्रमुख घटनाएं इस भजन में स्वर और विडियो के माध्यम से आप सभी सुनेगे। इस भजन को आप 4 जनवरी को यू ट्यूब चैनल संस्कार सारनी पर देख और सुन सकेंगे। इस अवसर पर समस्त मठारदेव बाबा मेला समिति के सदस्यगण श्रद्धालुभक्त और संस्कार म्यूजिकल ग्रुप सारनी के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।
बाबा मठारदेव के भजन की शूटिंग हुई पूरी
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours