नपा उपाध्यक्ष व नेता प्रतिप्रक्ष के नेतृत्व में सीएमओं ज्ञापन दिया गया

Estimated read time 1 min read
  • मोक्ष धाम को जीर्णोद्धार का इंतजार! खुले आसमान में शवदाह करने को मजबूर नगरवासी

सारनी। भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे, नपा उपाघ्यक्ष भीम बहादूर थापा, नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्य नपा अधिकारी को मोक्ष धाम का जीर्णोद्धार करने हेतु पत्र लिखा है। मण्डल महामंत्री द्वारा प्रेस नोट जारी करते हुए नपा अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती पर चुनाव पूर्व घोषणापत्र में किये गए लम्बे-चौड़े वादे भूलने का आरोप लगाया है।
भाजपा के मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे ने कहाँ कि नपाध्यक्ष आशा महेंद्र भारती जी द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र के 6 नंबर कालम में सारणी, पाथाखेड़ा, बगडोना व शोभापुर के मोक्ष धामों का जीर्णोद्धार कर समुचित बैठक व्यवस्था, बिजली-पानी की निशुल्क व्यवस्था का आश्वासन नपा क्षेत्र सारणी की जनता को दिया था। किन्तु चुनाव जीतने के बाद से ही नपा अध्यक्ष आशा महेन्द्र भारती अपने घोषणा पत्र को भूल गईं। घोषणावीर नपाध्यक्ष के अब तक के कार्यकाल में नपा क्षेत्र के तीनों मोक्षधाम अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहे हैं। वही शोभापूर के शक्ति नगर  पार्षद अशोक बारगे, जगदीश पवार ने बताया की वार्ड क्र 32 में शोक संतप्त परिवारों के परिजन खुले आसमान के नीचे शव दाह करने पर मजबूर है वही बगडोना में मोक्ष धाम के अभाव में लम्बा सफर तय कर शोभापुर मोक्ष धाम आकर शवदाह करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
नपा उपाध्यक्ष भीम बाहदुर थापा नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल ने बताया की पूर्व में भी मोक्ष धाम एवं कब्रिस्तान की बदहाली को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी को अवगत कराया गया .है भाजपा नेता प्रकाश शिवहरे ने आगे बताया कि कई वर्षों पूर्व शोभापुर के शक्ति नगर में नपा द्वारा मोक्ष स्थल का निर्माण किया गया था, जिसे कुछ समय पूर्व जीर्ण-शीर्ण अवस्था में होने के कारण शवदाह स्थल की छत को ढहा दिया गया है। चूँकि वर्षा ऋतु प्रारंभ हो चुकी है और शवदाह स्थल पर छत का आभाव है जिस कारण वर्षा में शवदाह करने में अत्यधिक कठिनाईयां हो रही है। इसीलिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शोभापुर पाथाखेडा सारनी के मोक्षधाम पर छत युक्त मोक्ष स्थल का निर्माण शीघ्रअतिशीघ्र करने हेतु पत्र लिखा गया है।
नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा एवं नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल ने बताया की नगर तीनों मोक्ष धाम एवं कब्रिस्तान में अव्यवस्था बनी हुई है शोभापूर में खुले आसमान में शवदाह करने को नगर वासी मजबूर है जल्द से से जल्द मोक्ष धाम एवं कब्रिस्तान की अव्यवस्था को दुर करने हेतू मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र के माध्यम से संज्ञान में लाकर अव्यवस्था दूर करने की बात रखी है इस अवसर पर पार्षद रेवाशंकर मगरदे, अशोक बारगे, जगदीश पवार, सुनंदा पाटिल, मुकेश यादव, संदीप झपाटे, विनय मदने, योगेश बर्डे, प्रकाश डेहरीया, परमेश्वर नागले, अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थीत थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours