सारनी। स्वच्छता तथा कोरोना से बचाव संबंधित चित्र अपने घर की बाउंड्री की दीवार पर बनवाने पर नगर पालिका सारनी द्वारा नागेश चौकीकर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2020-21 अभियान पुरे देश में चलाया जा रहा है। नगर पालिका सारनी में भी स्वच्छता को लेकर मेरा सारनी बनेगा नंबर वन के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत पेंटिंग, रंगोली, दीवार लेखन, भित्ति चित्र जैसे प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें नागेश चौकीकर को भित्ति चित्र बनवाने में नगर पालिका सारनी द्वारा प्रथम स्थान दिया गया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने नागेश को सम्मानित करने के लिए नपा सारनी की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दुर्गा पांसे तथा ओम साई विजन संस्था के शुभम राठौर ने घर जाकर प्रमाण पत्र प्रदान किया। नागेश चौकीदार ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए में प्रति वर्ष अपने बाउंड्री की दीवार पर बाल विवाह, बालिका शिक्षा, स्वच्छता को लेकर चित्र बनवाये और इस वर्ष कोरोना से बचाव के चित्र बनवाये है। जिसे देखकर वार्ड 21 के लोग जागरूक भी हो रहे हैं। यह भित्ति चित्र में विगत 5 वर्षों से बनवाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहा हूं। मुझे अपने घर की बाउंड्री की दीवार पर जागरुकता संबंधित चित्र बनवाने पर नगर पालिका द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त होने पर नपाध्यक्ष आशा भारती एवं वार्ड क्रमांक 21 के लोगों के वार्डवासियों तथा इष्टमित्रों ने बधाईयां दी है।
स्वच्छता एवं कोरोनावायरस से बचाओ को लेकर चित्रकारी करने पर नागेश को मिला प्रथम पुरस्कार
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours