फुटबाल ग्राउण्ड दशहरा मैदान में रंगारंग आतिशबाजी के साथ 61 फीट के रावण का हुआ दहन

Estimated read time 1 min read
  • नपा अध्यक्ष किशोर बरदे ने अहंकारी रावण का किया दहन

सारनी। पाथाखेड़ा स्व. अटल बिहारी वाजपेई दशहरा मैदान पर 61 फीट के रावण का दहन किया गया। वही रावण दहन से पूर्व भाजपा प्रत्याशी डॉ योगेश पंडाग्रे ने पाथाखेडा फुटबॉल ग्राउंड की दुर्गा प्रतिमा दर्शन कर विधानसभा क्षेत्र में सुख,समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी डां योगेश पंडाग्रे के साथ नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, वरिष्ठ भाजपा नेता जीपी सिंह,मंडल नागेन्द्र निगम, पार्षद मो ० ताहिर,मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद योगेश बरडे,श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष छविनाथ भारव्दाज ने सद्भावना दुर्गा पूजा उत्सव समिति के सदस्यों से मुलाकात कर विजयदशमी पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान समिति के सदस्य लक्ष्मण साहू,संजय प्रजापति,प्रदीप बाबू झा एवं कैलाश पाटिल ने उपस्थित सभी अतिथियों का अंग वस्त्र भेंट देकर स्वागत सम्मान किया। भाजपा प्रत्याशी विधायक डा योगेश पंडाग्रे ने मां दुर्गा प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना कर रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया। सद्भावना समिति द्वारा आयोजित नृत्य को भी देखा। रावण दहन कार्यक्रम को देखने का इतना उत्साह था की लगभग 5000 हजार के जनसमुदाय ने उपस्थित होकर रावण दहन कार्यक्रम का आंनद लिया। वैसे तो यह रावण दहन कार्यक्रम पिछले 18 वर्षों प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष पाथाखेड़ा में विजयदशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सारनी तथा पाथाखेडा के अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड दशहरा मैदान में सद्भावना नव दुर्गा उत्सव समिति व्दारा नौ दिनों से मां दुर्गा की आराधना के साथ ही दशहरे पर 61 फीट के अंहकारी रावण के पुतले का दहन किया गया। जिसके बाद पटाखों का दौर शुरू हुआ और देशी रंगबिरंगी आतिशबाजियाँ लगभग एक घंटे तक चलती रही। उसके बाद आतिशबाजी खत्म होने के बाद नपा अध्यक्ष किशोर बरदे को देते हुऐ कहा कि रावण दहन बुराई से अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हम सभी को रावण की तरह बुराई से दूर रहकर अच्छाई के मार्ग पर चलना चाहिए। उसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष किशोर बरदे एवं भाजपा नेता जीपी सिंह ने रावण पुतले के समक्ष भी उसकी पूजा अर्चना की। और नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे द्वारा चलाये गये तीर के लगते ही अहंकारी रावण धूं-धूं कर जलने लगा और करीब एक घंटा जलने के बाद रावण जल कर खाक हो गया। जबकि रावण दहन कार्यक्रम में देखने के लिए शाहपुर,चोपना, घोड़ाडोंगरी सारनी नगरीय निकाय एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग पाथाखेड़ा दशहरा मैदान में पहुंचे थे। पूरा फुटबॉल ग्राउंड दशहरा मैदान आम जनता की भीड़ ने रावण दहन कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।  वही कुछ लोग अपने मोबाइल से रावण दहन के सुनहरे पल को अपने मोबाइल में कैद करने से ही नहीं चुके। भीड़़ को काबू करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी काफी सख्त दिखाई दिया। और आगजनी की घटना से निपटने के लिए नगर पालिका सारनी अपने कर्मचारियों के साथ दमकल वाहन मौजूद रहे। इसके साथ ही रावण दहन प्रांगण में जगह जगह पर सुरक्षा को मद्देनजर पुलिस प्रशासन पुलिस बल तैनात किया था। मंच का संचालन पत्रकार कैलाश पाटिल द्वारा किया गया। जबकि आभार व्यक्त सद्भावना दुर्गा पूजा उत्सव समिति के सदस्य लक्ष्मण साहू, संजय प्रजापति,प्रदीप बाबू झा द्वारा किया गया। वही इस अवसर पर सद्भावना उत्सव समिति के लक्ष्मण साहू, संजय प्रजापति,प्रदीप बाबू झा,सिद्धनाथ साहू, शिवकुमार साहू, शिवनाथ साहू, भोजराज,पत्रकार कैलाश पाटिल, पंडित मिथिलेश द्विवेदी सहित समिति के पदाधिकारी व सदस्य तथा लोग मौजूद थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours