प्रधान आरक्षक का निलम्बन निरस्त किये जाने विधायक से मिला प्रतिनिधि दल

Estimated read time 1 min read

सारनी। कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेडा के दर्जनों समाजसेवी संगठनों ने की प्रशासन से मांग पाथाखेड़ा चौकी में ड्यूटी करते हुए पदस्थ प्रधान आरक्षक अनंतराम लोधी के निलंबन को निरस्त करने की मांग उठाई है। जिसको लेकर कोयलांचल नगरी पाथाखेड़ा से नगरवासियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि दल ने आमला-सारनी विधायक डॉ. पंडाग्रे से मिलकर ज्ञापन सौपकर प्रधान आरक्षक लोधी के निलंबन की मांग उठाई। प्रतिनिधि दल के दीपक मालवीय ने बताया कि देश में हुए लॉकडाउन में वर्तमान तक नगर पालिका सारनी के सभी वार्डो मे पुलिस विभाग की सकारात्मक सख्ती तथा रात दिन काम करते रहने के कारण कोरोना महामारी ने पैर नही पसारी, जिसका श्रेय पाथाखेडा सारनी के पुलिस प्रशासन की दिन रात कड़ी मेहनत सकारात्मक प्रबंधन को जाता है। जिसे नगर पालिका के समस्त नगरवासियो ने अभिनंदन किया तथा कई सामाजिक संस्थाओ ने
कोरोना योद्धाओ के साथ स्थानीय पुलिस कर्मियो का का अभिनंदन किया। लेकिन लॉकडाउन का ठीक तरह से अनुपालन न करने वालो के खिलाफ कुछ सख्ती भी जरूरी होती है पुलिस कर्मी रात-दिन अपना घर परिवार त्याग कर अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते रहे लेकिन उनका अभिनंदन के बजाए निलंबित का पारितोषिक देना कही न कही पुलिसकर्मियों का मनोबल तोडता है। इसमें गंदी राजनीती नहीं होनी चाहिये लेकिन इसका साक्षात उदाहरण देखने को मिला रातदिन भरी दोपहरी लगातार अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने वाले कर्मठ पुलिस कर्मी श्री अनंतराम लोधी का सिर्फ इस वजह से निलंबित कर दिया गया की। उन्होने बिना कारण लॉकडाउन तोडने वालों के खिलाफ कार्यवाही की ऐसे लोगो ने अपने राजनैतिक वरदहस्त का इस्तमाल करते हुए ऐसे कर्मठ पुलिस कर्मी का निलंबित करवा दिया। ऐसे कार्य प्रणाली से पुलिस का मनोबल गिरा साथ ही ऐसे लॉकडाउन तोडकर पुलिस को धत्ता बताने वाले मानसिकता के लोगो को प्रोत्साहन मिला है। जिसे देखते हुए क्षेत्र की जनता और समाज सेवी संगठन ने जिला प्रशासन एवं विधायक को ज्ञापन सौपकर यह मांग करी की प्रधान आरक्षक अनंतराम लोधी का निलंबन निरस्त किया जाए।

More From Author

+ There are no comments

Add yours