प्रतिष्ठा सिंह भदौरिया का सुयश, मिले 87 प्रतिशत अंक

Estimated read time 0 min read

बैतूल। दैनिक राष्ट्रीय जनादेश के स्थानीय संपादक, वरिष्ठ पत्रकार विवेक सिंह भदौरिया एवं सामाजिक न्याय नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा संचालित अस्थितार्थ हायर सेकेंडरी स्कूल बैतूल में व्याख्याता के पद पर पदस्थ श्रीमती डॉ. सीमा भदौरिया की सुपुत्री प्रतिष्ठा सिंह (खुशी) भदौरिया ने 10 वीं कक्षा की परीक्षा 87 प्रतिशत अंक लेकर उत्तीर्ण की है। प्रतिष्ठा भदौरिया  ने सभी विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रतिष्ठा सिंह मैक्रोविजन एकेडमी, बुरहानपुर में अध्यनरत हैं। प्रतिष्ठा सिंह की इस सफलता पर भदौरिया परिवार के ईष्टमित्रों, शुभचिंतकों, सामाजिक बंधुओं ने शुभकामनाएं दी हैं। दैनिक राष्ट्रीय जनादेश की ओर से भी प्रतिष्ठा सिंह भदौरिया को उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। 

More From Author

+ There are no comments

Add yours