करन बारपेटे देश की शीर्षस्थ संस्थान एसपीए में सहायक प्राध्यापक पद पर चयनित

Estimated read time 1 min read

बैतूल। बैतूल जिले के प्रतिभाशाली छात्र करन बारपेटे का चयन देश के शीर्षस्थ संस्थान स्कूल ऑफ प्लानिंग एण्ड ऑर्किटेक्चर (एसपीए) नईदिल्ली में सहायक प्राध्यापक (वास्तुकला एवं योजना) के पद पर हुआ है। उल्लेखनीय है कि एसपीए नईदिल्ली में सहायक प्राध्यापक पद के लिए देशभर में बैतूल के करण बारपेटे के अलावा हैदराबाद की एक छात्रा चयनित हुई है।
बैतूल में हुई स्कूली शिक्षा
देश के शीर्षस्थ एवं प्रतिष्ठित संस्थान एसपीए नईदिल्ली में सहायक प्राध्यापक पद पर चयनित होने वाले मेधावी छात्र करन बारपेटे कृषि विज्ञान केन्द्र बैतूलबाजार के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरडी बारपेटे एवं श्रीमति सुधा बारपेटे के सुपुत्र है। करन की स्कूली शिक्षा बैतूल में हुई थी। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल से बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खडग़पुर से मास्टर इन सिटी प्लानिंग की डिग्री हासिल की। उल्लेखनीय है कि करन बारपेटे की पीएचडी उपाधि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई से पूर्णता की ओर है।
स्पेन में प्रजेंट किया रिसर्च पेपर, जापान में हुए सम्मानित
देश के प्रतिष्ठित एवं शीर्षस्थ संस्थान स्कूल ऑफ प्लानिंग एण्ड आर्किटेक्चर (एसपीए) नईदिल्ली में सहायक प्राध्यापक (वास्तुकला एवं योजना) के पद पर चयनित होकर देशभर में बैतूल जिले का नाम रोशन करने वाले करन बारपेटे ने विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। वे स्पेन के बार्सिलोना सिटी में अपना रिसर्च पेपर प्रजेंट कर चुके है जो पब्लिश भी हुआ। पीएचडी के दौरान करन द्वारा किये गये शोध का चयन अंतर्राष्ट्रीय विश्व विद्यालयीन प्रतियोगिता में टोकियों विश्व विद्यालय में मोशे बेन अकिब (मिसी चुसेटस प्रौद्योगिकी संस्थान अमेरिका) अवार्ड के लिए हुआ था। करन बारपेटे अपनी इस उत्कृष्ट सफलता का श्रेय माता-पिता सहित राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के शिक्षकों को देते है। करन बारपेटे के एपीए नईदिल्ली में सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित होने पर उनके परिजनों, शिक्षकों, ईष्टमित्रों, सहपाठियों, शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

More From Author

+ There are no comments

Add yours