- श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे आमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक
सारनी। आकस्मिक कोई हमारे बीच से चला जाता है तो उसकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता लेकिन एक सच्चा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता और एक कुशल व्यापारी के आकस्मिक निधन हो जाने से समाज को क्षति जरूर पहुंची है,यह उद्गार आमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने प्रजापति बुक स्टोर संचालक संजय प्रजापति के श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा कि संजय प्रजापति भारतीय जनता पार्टी के एक निष्ठामन मिलनसार और चौमुखी प्रतिभा के धनी कार्यकर्ता और पदाधिकारी थे इसके अलावा नवदुर्गा उत्सव समिति,भोजपुरी एकदम मंच के सक्रिय सदस्य भी रहे उनके माध्यम से सामाजिक सरोकारों के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का कार्य किया जाता था। लेकिन अचानक उनका निधन हो जाना निश्चित तौर से सभी लोगों के लिए या छाती है विशेष कर उनके परिवार और परिजनों के लिए पर प्रजापति बुक स्टोर के संचालक कुशल व्यापारी संजय प्रजापति के आकस्मिक निधन होने पर उन्हें भावभिन्न श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, भाजपा नेता रजीत सिंह, सुधा चंद्रा, नागेन्द्र निगम, प्रकाश शिवहरे , योगेश बड़े, भीम बहादूर थापा, प्रकाश डेहरिया, विनय मदने सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए।
+ There are no comments
Add yours