अक्षत कलश का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत निकाली गई शोभायात्रा

Estimated read time 1 min read
  • विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने पूजा अर्चना कर शोभायात्रा मे शामिल हुए
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से निकाली गई शोभायात्रा

सारनी। बुधवार को अयोध्या से आए अक्षत कलश की जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत करने के साथ शोभायात्रा निकालने का कार्य किया गया। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के नूतम विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के अयोध्या से विश्व हिंदू परिषद के सभी प्रातो एवं जिले के अयोध्या से आए आमंत्रण अक्षत कलश के रूप में भेजा गया है जिसमें एक से 15 जनवरी तक प्रत्येक समाज के प्रत्येक घर में अक्षत वितरण कर आमंत्रण दिया देना है। जिससे संघ परिवार एवं विश्व हिंदू परिषद शोभा यात्रा द्वारा नगर भ्रमण करवाने का कार्य किया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री लक्ष्मीकांत पांडे,जिला संयोजक बजरंग दल ललन यादव,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अमित गुप्ता,जोगिंदर सूर्यवंशी ने बताया कि इस कलश यात्रा की शोभायात्रा पाथाखेड़ा के हनुमान मंदिर से निकली गई जो विभिन्न नगरों में भ्रमण करने की बात इसका समापन पाथाखेड़ा के प्रेम नगर संकट मोचन हनुमान मंदिर में किया गया।इस शोभायात्रा और अक्षत कलश यात्रा में आमला विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे सहित कई नेता शामिल हुए थे शोभा यात्रा को सफल बनाने में विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे,नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार,सुनील भारद्वाज, रंजीत सिह,राकेश बारगे,सुधा चन्द्रा,अमीत गुप्ता,गंजानंद लक्ष्मी, कान्त पाण्डे,मुकेश जयसवाल,राकेश रघुवंशी,प्रकाश शिवहरे, भीम बहादूर थापा,प्रमोद सिह,शिबू सिह,गणेश मस्की,प्रकाश डेहरिया, विनय मदने,रोहन रघुवंशी,अजय बग्गा, सतोष रघुवंशी,दिलीप झोड,बिट्ट बिझाडे, राजेश पटैया,पप्पू मानकर,मोहनी सिगारे, सुनील सिह ,राहूल बर्डे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours