बैतूल। जिला मुख्यालय बैतूल के लिए वर्षो से नसूर बने पारधीढाना जुआ अड्डे को आखिरकार पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने निशाने पर ले लिया। सोमवार रात को जिलेभर के पुलिस बल ने पारधीढाना को चारों ओर से घेरकर वहां संचालित जुंए के अड्डे पर छापा मारा, जिससे पारधीढाना में हड़कंप मच गया। अचानक हुई दबिश से जुआरियों में भी अफरा तफरी मच गई, कार्यवाही के दौरान कुछ जुआरी झोपडिय़ों एवं आसपास छिप गए। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने जुआरियों को पकडऩे के लिए पारधीढाना सहित आसपास के इलाके में लगभग आधा घंटे तक सघन सर्चिंग की गई। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने लगभग एक दर्जन जुआरियों को दबोचकर लगभग डेढ़ दर्जन बाइक चौपहिया वाहन, अवैध शराब सहित नगद राशि जप्त की। समाचार लिखे जाने तक जुआरियों की तलाशी का अभियान जारी था। गोपनीय मीटिंग के बाद सादी वर्दी में शुरू की कार्यवाही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद निर्देश पर सोमवार शाम को कोतवाली, गंज, मुलताई, आमला, सारणी, बैतूलबाजार, अजाक थाना सहित अन्य थानों एवं पुलिस लाइन का पुलिस बल पीडब्लूडी रेस्ट हाऊस में एकत्रित हुआ था। जहां पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल की गोपनीय मीटिंग ली गई। इसके बाद करीब सवा सात बजे सादी वर्दी में आधा सैकड़ा पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर चारों ओर से पारधीढाना में छापा मारा। इसके बाद लगभग एक सैकड़ा से अधिक पुलिस कर्मियों ने पारधीढाने में दबिश दी गई। बताया जाता है कि पारधीढाने में संचालित जुए के अड्डे पर छापामार पुलिस ने अनेक जुआरियों को दबोच लिया। कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के साथ एएसपी, बैतूल, शाहपुर, मुलताई, सारणी, भैंसदेही एसडीओपी अजाक थाना प्रभारी, विभिन्न थानों के थाना प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक भी मौजूद थे। पारधीढाना सहित आसपास के इलाकों में की सर्चिंग छापामार कार्यवाही के दौरान जुए की फड़ पर बैठे कुछ जुआरी पारधीढाना की झोपडिय़ों में छुप गए कुछ भाग गये। जुआरियों को दबोचने के लिए पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने पारधीढाना सहित समीप स्थित बारस्कर कॉलोनी में पुलिस अधिकारियों के साथ लगभग आधा घंटे तक सघन सर्चिंग की गई। पथराव कर झोपड़ी जलाने का किया प्रयास पारधीढाना में संचालित जुए के अड्डे पर पुलिस द्वारा की गई छापामार कार्यवाही के दौरान पारधियों ने पुलिस बल पर पथराव कर झोपडिय़ां जलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए पथराव करने एवं आग लगाने वालों को दबोचकर आग पर काबू पाया गया। आगजनी की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने ऐहतियात के तौर पर पारधीढाना के समीप पानी का टेंकर खड़ा करवाया गया। प्रेस कान्फ्रेंस में करेगी खुलासा पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने बताया कि पारधीढाना में जुए के अड्डे पर छापामार कार्यवाही कर जुआरियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके वाहनों को भी जप्त किया है। उन्होंने बताया कि कार्यवाही अभी जारी है। कार्यवाही पूरी होने के बाद मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेंस में जुंए के अड्डे पर की गई छापामार कार्यवाही का खुलासा किया जायेगा।
पारधीढाने पर पुलिस बल की बड़ी कार्यवाही-जुंए के अड्डे पर मारा छापा
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours