बैतूल। जीआरपी पुलिस ने बुधवार को पातालकोट एक्सप्रेस से एक व्यक्ति के पास से 12 लाख रुपए से ज्यादा के चांदी के जेवरात पकड़े है। यह 18 किलो से ज्यादा के पाए गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने इसे इनकम टैक्स विभाग के सुपुर्द कर दिया है। जीआरपी थाना प्रभारी प्रमोद पाटिल ने बताया कि ट्रेन नंबर 14624 पाताल कोट एक्सप्रेस की कोच बी-1 बर्थ नंबर 17 व 18 की चेकिंग के दौरान तीन व्यक्ति बैठे मिले। ये पुलिस को देख नजरे छुपा रहे थे। पुलिस को शंका होने पर नाम और पता पूछताछ पर मनोज कुमार पिता पदम चन्द वर्मा (37) निवासी मन. 5/2600 पजा मदरसा कन्हरी घाट थाना छत्ता आगरा, प्रवेश कुमार पिता धनेन्द्र कुमार निवासी 5/28 नहेरा गली नई की मंडी आगरा थाना नाई की मांडी, अखलेश कुमार पिता नेमी चंद जैन (49) निवासी 4/307 कचेरी पाट खाना छत्ता जिला आगरा बैग चैक करने के लिए बोलने पर आनाकानी कर रहे थे। मनोज वर्मा का बैग उठने पर अधिक वजन होने से बैग मालिक ने उसके अंदर क्या होने का सवाल पूछने पर व्यक्ति की तरफ से सही जवाब नहीं देने पर पुलिस बल ने बैग की चेन खोलकर चेक करने पर चार पैकेट प्लास्टिक की बंद पालीथीन में तीन पैकेट जेकेएस लिखा हुआ और एक प्लेन दिखाई दिया। चारों पैकेटों के अंदर चांदी की पायल जैसी धातु मिली। धातु चांदी के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पकड़े गए मनोज वर्मा ने बताया कि आगरा का रहने वाला हूं। चांदी की पायल 18 किलो 408 ग्राम छिन्दवाडा की ओर व्यापारियों को बेचने जा रहा था। पकड़ी गई चांदी की कीमत 12 लाख 88 हजार रुपए आंकी गई है।
पातालकोट एक्सप्रेस में पकड़ाए आगरा के व्यापारी : छिंदवाड़ा ले जा रहे थे चांदी के जेवर, 12 लाख की ज्वेलरी बरामद
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours