नपा अधिकारी- कर्मचारियों को वितरित किया हैण्ड सेनिटाईजर एवं गरीब परिवारों को भोजन बनाने हेतु गैस सिलेण्डर

Estimated read time 1 min read

सारनी। लाॅक डाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को नगर पालिका स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से दोनों समय भोजन पहुंचाने का कार्य कर रही है। नगर पालिका के इस कार्य में विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाएं, सामाजिक संगठन आगे आ रहे हैं। नगर पालिका क्षेत्र में स्थित सपरा फिलिंग पाईंट (इंडियन आॅयल) पेट्रोल पंप बगडोना ने भोजन बनाने वाली संस्थाओं की मदद के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सी.के. मेश्राम को एल.पी.जी. सिलेण्डर 07 नग (19kg.) तथा 50 नग (100ml) हैण्ड सैनेटाईजर नगर पालिका में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियांे को कार्यालय पहुंचकर वितरित किये गये। श्री मेश्राम ने सपरा फिलिंग पाईंट (इंडियन आॅयल) पेट्रोल पंप संचालक श्री अमित सपरा को सराहनीय कार्य के लिए प्रषस्ति पत्र प्रदान किया हैं। श्री मेश्राम ने बताया कि उक्त सामग्री को नगर में जरूरतमंद परिवारों को भोजन बनाने वाली संस्थाओं को दिया जाएगा। इसके माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन बनाकर पहुंचाया जाएगा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours