- संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को मनवाने के लिए डटे हुए हैं
आमला। संयुक्त मोर्चा इकाई आमला सचिव संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र गंगारे के नेतृत्व में आज सचिव संगठन ने अर्धनग्न होकर जनपद कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर शासन प्रशासन से मांग पूरी की जाने की मांग की है। ऐसे में सचिव संघ के अध्यक्ष राजेंद्र गंगारे ने बताया कि बीते दिनों ज्ञापन देने के बाद भी शासन प्रशासन द्वारा हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसलिए क्रमवार प्रदर्शन कर शासन के संज्ञान में हमारी मांगों को लाया जा रहा है जब तक मांग पूरी नहीं होगी जब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। वही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने विभिन्न मांग की है गौरतलब है कि 18 और 19 जुलाई को दो दिवसीय अवकाश के बाद संयुक्त मोर्चा 24 जुलाई से कलम बंद कार्यालय बंद हड़ताल पर है। जिसके चलते जनपद, मनरेगा प्रधानमंत्री आवास, ग्राम पंचायत के कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ गए। ग्रामीण लोग जरूरी सेवाओं के लिए परेशान हो रहे हैं। ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से जनपद के अधिकारी कर्मचारी, मनरेगा अधिकारी,ग्राम पंचायत के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक ,उपयंत्री सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे। कर्मचारियों की नियमितीकरण ,वेतन विसंगति दूर करने सहित अन्य मांगे है। संयुक्त मोर्चा के कर्मचारियों को जनपद अध्यक्ष ने उनकी मांगे शासन तक पहुंचा ने का भरोसा दिलाया। संयुक्त मोर्चा कर्मचारियों को आज सरपंच संघ द्वारा भी समर्थन किया गया है।
+ There are no comments
Add yours