नपाध्यक्ष व पार्षदों ने किया तीन स्थानों पर सार्वजनिक प्याउ का शुभारंभ, शहर में 27 स्थानों पर प्रस्तावित है प्याउ

Estimated read time 0 min read
  • बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रारंभ हुए प्याउ, अन्य स्थानों पर अतिशीघ्र होगा शुभारंभ

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए तीन स्थानों पर सार्वजनिक प्याउ प्रारंभ किए हैं। शुक्रवार 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर नपाध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षदगणों और जनप्रतिनिधियों ने इनका शुभारंभ किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम ने बताया कि भीषण गर्मी और मौसम की तपन को देखते हुए नगर पालिका ने आम लोगों की सुविधा के लिए प्याउ प्रारंभ किए हैं। नगर पालिका ने शहर में कुल 27 स्थान चिन्हित किए हैं। इन स्थानों पर ठंडे पानी के मटके रखकर प्याउ शुरू किए जाएंगे। शुक्रवार इनमें से तीन स्थानों पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद भीम बहादुर थापा, किरण झरबड़े, चंद्रा सोनेकर, प्रवीण सोनी, एल्डरमैन विनय मदने, विधायक प्रतिनिधि जगदीश आहूजा, गोलू राजपूत, राजकुमार नागले, नारायण खातरकर की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सुनील मोखड़े, राहुल कापसे, कुबेर डोंगरे, शांति पाल, मनीष धोटे, गुरूस्वामि एरूलू समेत अन्य लोग उपस्थित थे। विधिवत पूजन के बाद जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर प्याउ का शुभारंभ किया। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए प्याउ प्रारंभ किए गए हैं। इसलिए इनमें हमेशा पानी उपलब्ध होना चाहिए। दिन के पूरे समय इनमें वालंटियर भी होना चाहिए ताकि वे लोगों को शुद्ध व शीतल जल पिलाएं। वार्ड नं. 7, वार्ड नं एवं वार्ड नं. 11 में उक्त प्याउ प्रारंभ किए गए हैं। शेष स्थानों पर अतिशीघ्र प्याउ प्रारंभ किए जाएंगे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours