सारनी। नगरपालिका क्षेत्र के 2 वार्डो में 15 लाख लागत के विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया नपाध्यक्ष आशा भारती एवं नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा ने पार्षदों की उपस्थिति में वार्ड 11 संत कबीर वार्ड में आरओ ऑफिस के पीछे आरसीसी नाला 12 लाख की लागत से तथा वार्ड 31 महात्मा फुले वार्ड में स्थित साप्ताहिक बाजार में मांस मछली विक्रताओं हेतु चबूतरा सहित शेड निर्माण 2 लाख 19 हजार 645 रुपये की लागत के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया नपाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने कहा की ठेकेदार को निर्माण कार्य को बेहद गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए। गुणवत्ता में कमी से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा साथ ही शिकायत मिलने पर तत्काल कार्य बंद कराकर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी जिसमें नपाध्यक्ष आशा भारती, उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, वार्ड पार्षद संगीता कापसे, शांति पाल, राहुल पाटिल, मनोज वागद्रे, नेहरू बेले, लोक निर्माण सभापति बबलू वामनकर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र भारती, पार्षद संदीप झपाटे, उपयंत्री रविंद्र वराठे, समयपाल कमल बिहारे, सुनील सहारे सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
नपाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours