रानीपुर। आज गुरुवार को दुर्गा उत्सव पर्व को लेकर रानीपुर थाने में थाना प्रभारी रमेश पिपलो दे के नेतृत्व में शांति समिति की एक बैठक का आयोजन आयोजित किया गया जिसमें में घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा
सारनी एस डीओपीअभय राम चौधरी एवं थाना प्रभारी रमेश पिपलोदे की उपस्थिति में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव मंडलों के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन से मिली गाइडलाइन के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई एवं सुझाव मांगे गए बैठक में मुख्य रूप से आयोजन के पूर्व मंडलों को अनुमति लेने की बाध्यता आरती में 50 से ज्यादा लोगों के उपस्थित ना होने की हिदायत एवं शाम 6:00 बजे तक विसर्जन जैसे सुझाव प्राप्त हुए ।ग्रामीणों क्षेत्र के मंडलों की दुर्गा प्रतिमा को की नदियों में विसर्जन के लिए लाने पर सुझाव दिया गया ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र मेहताे द्वारा मंडलों को मास्क की अनिवार्यता पर एवं कोविड-19 को ध्यान में रखते हुएमास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जागरूकता लाने के लिए मंडलों में विशेष कार्य किए जाने की बात रखी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा ने कहां की सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों में 100 से ज्यादा की लोगों की उपस्थिति ना हो किसी भी तरह के सामूहिक आयोजन की परमिशन लिया जाना अनिवार्य होगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो द्वारा सभी को शांतिपूर्ण तरीके से एवं सावधानी के साथ दुर्गा उत्सव मनाने की अपील की उन्होंने चल समारोह झांकियों मैं सिर्फ 10 लोगों की उपस्थिति बात रखी थाना प्रभारी द्वारा मंडलों के दो सदस्यों को कोविड-19 के लिए जागरूकता लाने हेतु नियुक्त किया जाएगा जो इन पर नजर रखेंगे शांति समिति की बैठक के दौरान रानीपुर के किराना व्यवसाई राजू साहू ने अपने घर में लगी आग से हुई नुकसानी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा से मुलाकात भी की एवं उसकी भरपाई की मांग प्रशासन से मांगी कार्यक्रम मुख्य रूप से घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो सरपंच विजय लाल धुर्वे रानीपुर मंडल अध्यक्ष शिवनाथ यादव गेंदु लाल जावलकर बुंदेल सिंह नरे भाजपा नेता इंदल यादव नीलेश बार से गंगा प्रसाद यादव बुधराम विश्वकर्मा राजू का हार जीवन वर्मा कुमान सिंह सतीश जोगलेकर राजेश नरै हेमराज बरसे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
दुर्गा उत्सव पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक रानीपुर थाने में हुई संपन्न
+ There are no comments
Add yours