चिखल्दाखुर्द पतोवापूरा में निशुल्क कीटनाशी मच्छरदानी का वितरण

Estimated read time 1 min read

शाहपुर (अभिषेक राठौर)। स्वास्थ्य विभाग शाहपुर ने ग्राम चिखल्दाखुर्द में निशुल्क कीटनाशी मच्छरदानी का वितरण किया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेन्द्र साहू ने बताया की सभी श्रेणी के राशनकार्ड धारक परिवारों को निशुल्क कीटनाशी मच्छरदानी वितरित की जा रही है जी आज चिखल्दाखुर्द में वितरण की गई है और शनिवार को ग्राम पतौवापूरा में वितरण किया जाएगा। कोरोना महामारी को देखते हुए हितग्राहियों को समय अनुसार बुलवाया जा रहा है जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग से आशा कार्यकर्ता ने टोकन प्रदाय किए हितग्राहियों को टोकन और राशनकार्ड के साथ टोकन के समय अनुसार बुलाया जा रहा है। एमटीएस सुबोध गडवाल ने बताया की हितग्राहियों को कोविड 19 महामारी से बचाव के साधनों के साथ मास्क लगाकर बुलवाया जा रहा है। टोकन व्यवस्था से भीड़ नही हो रही है। ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि मच्छरदानी को लगाकर के सोए और दिन में भी लगाकर रखें, मच्छरदानी साबुन या डिटर्जेंट से ना धोए, मच्छरदानी को प्रतिमाह नहीं धोना चाहिए। 8 से 10 महीने के अंतराल में सादे पानी से 2 मिनट पानी में भिगोकर छांव में सुखाने से किटनाशी मच्छरदानी 5 वर्ष तक मच्छर रोधी रहती है। कोविड में सेवाएं देने के साथ-साथ आशा कार्यकर्ता, एएनएम, आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं मच्छरदानी वितरण कार्य किया जा रहा है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours