
- व्यापारीयो के बच्चो का नाम चोरी मे आने से व्यापारियो मे हड़कम्प मचा
सारनी। शहर की दुकानों में चोरियों की घटनाओं का सारनी पुलिस ने किया खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीबन 2 लाख का माल बरामद किया है। शुक्रवार को थाना सारनी में एसडीओपी एआर चौधरी,एवं टीआई महेंद्र सिंह चौहान ने शहर की दुकानों में लगातार हो रही चोरियों के मामलों का खुलासा किया है। एसडीओपी श्री चौधरी ने बताया कि दुकानों की चोरियों के मामले में एसपी सीमाला प्रसाद,एडिशनल एसपी श्रद्धा जोशी के निर्देशन एवं एसडीओपी एआर चौधरी के मार्गदर्शन में टीआई महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने मामले की ततपरता से जांच करते हुए बाज़ार मोहल्ले के बादल मोरले, राजन,शाहबाज से पूछताछ करने पर चोरियों का खुलासा हुआ है। एसडीओपी श्री चौधरी ने कहा कि सुभाष साहू,जीतु साहू,आशिष राठौर कि दुकानों में दरवाजे एवम शीट तोड़कर चोरी हुई थी। सारनी पुलिस ने शहर की अधिकांश चोरियों का खुलासा कर दिया है। आरोपियों के पास से किराना का सामान, गेस टँकी,एलसीडी एवं अन्य सामान बरामद किया है। चोरियों के मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है उनके पकड़ें जाने के बाद शेष चोरियों का भी खुलासा किया जाएगा। इस मामले का खुलासा करने में टीआई महेंद्र सिंह, एएसआई बीएम पठारिया, प्रधान आरक्षक दिनेश झरबड़े,सुनील बिसोने,आरक्षक हीरालाल, विकास, सुभाष, राहुल, दुर्गेश वर्मा, एकानन्द, शालू यादव की भूमिका रही है। चोरियों का खुलासा होने पर सतपुड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष विनय मालवीय, सचिव चरनजीत सिंह,अशोक जैन ने सारनी को बधाई देते हुए टीआई महेंद्र सिंह चौहान एवं पुलिस टीम के संम्मान करने की घोषणा की है।
+ There are no comments
Add yours