
सारनी। शुक्रवार भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के द्वारा प्रदेश व जिला नेतृत्व के आदेशानुसार भाजपा मंडल सारणी ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज पांचवें दिन वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों को भोजन करवाकर जन्मदिन मनाया। इस अक्सर पर भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष किशोर महोबे, नगरपालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, जी पी सिंह, मंडल महामंत्री किशोर बरदे के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों को भोजन करवाया। इस अवसर पर जिला मंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि भाजपा मंडल सारणी ने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस उपलक्ष पर भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के कार्यक्रम किए वह काफी सराहनीय है मोदी जी के संकल्प को एक-एक दिन भाजपा मंडल सारणी ने आत्मसात किया। स्वच्छता मिशन के अंतर्गत साफ सफाई का कार्यक्रम, स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत मास्को वितरण का कार्यक्रम, अंतिम व्यक्ति की सेवा के अंतर्गत गरीब बस्ती में फल वितरण का कार्यक्रम, पेड़ लगाओ पृथ्वी बचाओ के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्यक्रम और आज सेवा दिवस में वृद्धों को भोजन करा कर साधुवाद के पात्र बने। मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व और जिला नेतृत्व में प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, बैतूल हरदा हरसूद सांसद दुर्गादास उइके, आमला सारणी के लोकप्रिय और अतिसंवेदनशील विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, युवाओं के प्रेरणा स्रोत भारतीय जनता पार्टी जिले के अध्यक्ष आदित्य बाबला शुक्ला जी के मार्गदर्शन में एवं मंडल का वरिष्ठ नेतृत्व पी जे शर्मा, रंजीत सिंह के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी ने सेवा दिवस में सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का प्रयास किया है, और सभी कार्यकर्ताओं ने इस भीषण कोरोना महामारी के समय भी अपना बहुमूल्य समय निकालकर संगठन सर्वोपरि है के नियम अनुसार अपनी उपस्थिति हर कार्यक्रम में दी सभी कार्यकर्ता सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पार्षदगण जनप्रतिनिधि गण वरिष्ठ नेतृत्व को साधुबाद दिया।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री किशोर बर्दे ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से विनय मदने, नागेंद्र निगम, मुकेश यादव, राजकुमार नागले, राहुल कापसे, सुनील पाटिल, बिन्नी राय, प्रकाश शिवहरे, अजय बग्गा, निलेश खाडे, सुनील मोखड़े आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
+ There are no comments
Add yours