दलित महिला के साथ हुई मारपीट के मामले में जल्द कार्यवाही करने को लेकर पुलिस महानिर्देशक के नाम सौंपा ज्ञापन

सारनी। शोभापुर में दलित महिला के साथ हुई मारपीट के विषय में प्रदेश एनएसयूआई प्रवक्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस महानिर्देशक के नाम पाथाखेड़ा चौकी में ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी आमला-सारनी विधानसभा के एक दिवसीय प्रवास पर थे। जहां उनके नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने पाथाखेडा चौकी प्रभारी को पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंप कर आरएसएस नेता एवं पार्षद पति पर जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाही की मांग की। इस दौरान विवेक त्रिपाठी ने कहां की मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार हैं जहां उनके ही पार्टी का कार्यकर्ता एक दलित गरीब महिला को गंदी गंदी गालियाँ देता हैं घिनौने आरोप लगाता हैं और जब इन सब चीजों से उसका मन नहीं भरता तो वह उनके साथ मारपीट करता हैं। यह दुर्भाग्य हैं की अभी तक आरोपी पकड़े नहीं गयें और ना ही कोई ठोस कार्रवाई की गई। विवेक त्रिपाठी ने कहां की अगर जल्द से जल्द आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की गई तो एनएसयूआई प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने के लिये बाध्य होगी। वही ज्ञापन सौंपने में भगवान जावरे, अवधेश सिंह, भूषण कांति, विक्की सिंह, विजय उपराले, नरेन्द्र वाडिवा, श्वेता तिवारी, फैय्याज अंसारी, सुनील मर्सकोले, प्रतिक जावरे, वशीम खान, बबलू वामनकर, माया वर्मा, नन्दू वर्मा, अफरोज मंसुरी एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours