सारनी। गुरुवार-शुक्रवार की रात से सारनी क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में काफी जोरदार बारिश हुई लगातार चालू है जिसके कारण सतपुड़ा जलाशय के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह से ही सतपुड़ा जलाशय के गेट से पानी छोड़ा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 12 गेट 70 फीट की ऊंचाई पर खोलकर 71 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड की रफ्तार से छोड़ा गया जो कि लगभग 2 से 3 घंटे तक खुले रहे। इसके पश्चात खबर लिखे जाने तक 7 गेट 7-7 फ़ीट की ऊंचाई पर खोलकर 32 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकंड पानी छोड़ा जा रहा था। वहीं रात्रि से हो रही बारिश के कारण सतपुड़ा प्रबंधन द्वारा लेवल को मेंटेन करने हेतु तवा नदी से पानी छोड़ा जा रहा है जिससे नांदिया घाट और शिवनपाठ के रास्ते पर बीती रात से ही बाढ़ जैसे हालात हैं। लगातार सुबह से ही गेटों से पानी छोड़ने तथा बीती रात से बरसात के कारण कई ग्रामों का संपर्क टूटा हुआ है।
सतपुड़ा जलाशय का जलस्तर बढ़ने पर खोले गए पहले 12 फिर 7 गेट, बीती रात से ही कई ग्रामों का टूटा बाढ़ के कारण संपर्क
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours