सारनी। शहर में बुधवार को थाना ट्रेफिक पुलिस ने चालान बनाए। सफेद वर्दीधारी पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्यवाही के दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक वाहनों के चालान बनाये गए। बैतूल थाना यातायात से आये सूबेदार गजेंद्र कैन ने बताया पुलिस अधीक्षक सिमला प्रसाद के निर्देश पर थाना यातायात जिले भर में अभियान चला रहा है। इसके तहत उक्त कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि सारनी के जयस्तंभ चौक, सारनी बैरियर, राजीव चौक, हवाई पट्टी बगडोना में चलानी कार्रवाई की। जिसने मुख्यतः ट्रांसपोर्ट वाहनों के कागजात जांचे गये। कार्यवाही में चौकी पाथाखेड़ा के प्रभारी राकेश सरयाम भी शामिल थे।
एसडीओपी-टीआई ने भी की चेकिंग
शॉपिंग सेंटर में एसडीओपी अभयराम चौधरी, टीआई महेन्द्र सिंह चौहान व स्टाफ ने चेकिंग की। दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क लगाने के निर्देश दिये। यहां राहगीरों के चालान भी बनाये गये। इधर नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक हितेश शाक्य ने भी बिना मास्क घूमने वालों के चालान बनाये।
+ There are no comments
Add yours