
सारनी। जिला मुख्यालय बैतूल एव आमला,मुलताई,कोयलाचंल क्षेत्र पाथाखेड़ा,शाहपूर,मे आईपीएल का सट्टा जोरो से चल रहा है । बैतूल मे नागपुर,इंदौर और अमरावती के बड़े आईपीएल सट्टा खवाडो ने नगर के धन्ना सेठो के साथ उपनगरीय गंज इलाके की होटल में डेरा डाल रखा है जंहा से प्रतिदिन होने वाले क्रिकेट पर सट्टे का उतार चढ़ाव पर चांदी काटने का काम किया जारहा है ।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उपनगरीय क्षेत्र गंज की एक होटल में नागपुर ,इंदौर ओर अमरावती के सट्टा खवाडो ने एक होटल मव डेरा डाल कर आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा खिलवाया जारहा है इसी क्षेत्र के मोनू के अलावा रवि नामक 2 धन्ना सेठ जिला स्तर पर सहयोग कर रहे है। उपरोक्त तीनो व्यक्ति क्रिकेट के सट्टे में रुचि रखने वालों को एक दूसरे से जोड़े रखने और लोकल का लेन देन भी सम्हालते है। सूत्र बताते है कि एक एक क्रिकेट के मैच पर लाखों रुपये का सट्टा खेला जारहा है लेकिन पुलिस को भनक तक नही है जबकि क्रिकेट सट्टे में इंटरेस्ट रखने वालों के अलावा आम लोगों को भी इस खेल की जानकारी है। सूत्रों की माने तो हर मैच में होटल बदल दी जाती है यदि किसी कारण होटल नही बदली गई तो रूम ज़रूर बदल दिए जाते है जिससे खाईबाज़ों कि लोकेशन ट्रेस न हो सके । कोयलाचल क्षेत्र पाथाखेड़ा मे शाम होते ही युवाओ की टोली आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा लगाते हुए चौक चौराहे मे मिल जायेगे। मुलताई में आईपीएल क्रिकेट पर पुलिस कार्यवाही के बाद अब मुख्यालाय पर भी पुलिस से उम्मीद की जा रही है और जल्द ही इसके नतीजे भी सामने आयेगे।
+ There are no comments
Add yours