मंडल कार्यालय में भाजपा मंडल के सभी सातों मोर्चा प्रकोष्ठों की हुई बैठक

Estimated read time 1 min read
  • आजीवन सहयोग निधि को लेकर सातो मोर्चा की बैठक भाजपा मड़ल कार्यालय सारनी मे सम्मपंन

सारणी। गुरुवार को भाजपा मंडल कार्यालय सारणी में आजीवन सहयोग निधि संग्रहण हेतु भाजपा मंडल सारणी मैं मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में  सभी सातों मोर्चा प्रकोष्ठ की आवश्यक बैठक आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी रंजीत सिंह, आजीवन सहयोग निधि के विधानसभा प्रभारी पी जे शर्मा के‌ आथित्य में आवश्यक बैठक हुई। जिसमें सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित हुए । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह था कि भारतीय जनता पार्टी जिला नेतृत्व ने जो आजीवन सहयोग निधि संग्रहण का लक्ष्य  मंडल सारणी को दिया है उस लक्ष्य को जल्द से जल्द पूर्ति हेतु सभी मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री को दायित्व सौंपते हुए सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री को  आजीवन सहयोग निधि के समर्पण राशि की रसीद सौंपी गई और लक्ष्य को जल्द से जल्द एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी रंजीत सिंह ने कहा है कि मंडल सारणी जिले में श्रेष्ठ मंडलों में से एक है और जिला नेतृत्व ने हमें 5 लाख का लक्ष्य दिया है और यह लक्ष्य हम हमारे मंडल सारणी के कार्यकर्ताओं को देखते हुए आसानी से पूरा कर सकते हैं हमारे सारणी के कार्यकर्ता पार्टी के प्रति हमेशा तन मन धन से समर्पित रहते हैं हम लक्ष्य को अति शीघ्र प्राप्त कर लेंगे। साथ ही साथ प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह कहां हमने लगभग 50% लक्ष्य पूरा कर लिया है आप सभी कार्यकर्ताओं से यह आशा है कि आप प्रत्येक पदाधिकारी के घर जाएंगे और और समर्पण की राशि प्राप्त करेंगे आने वाले कुछ दिनों में हम समर्पण राशि  प्राप्त कर लेंगे। बैठक में आजीवन सहयोग निधि के विधानसभा प्रभारी पी जे शर्मा ने कहा समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्री को समर्पण राशि का रसीद सौंपा जाए और जल्द से जल्द अपने-अपने प्रकोष्ठ मोर्चा के पदाधिकारियों से रसीद कटवा कर सभी मोर्चों के कार्यकर्ताओं को इस अभियान में शामिल किया जाए हमारा सारणी मंडल जिले में एक महत्वपूर्ण मंडल एवं दायित्व मान मंडल के रूप में जाना जाता है हम सब मिलकर हमारे मंडल के नाम को बरकरार रखेंगे और लक्ष्य को जल्द से जल्द प्राप्त करेंगे। बैठक में सभी मोर्चा प्रकोष्ठ जैसे महिला मोर्चा युवा मोर्चा अनुसूचित जाति मोर्चा पिछड़ा वर्ग मोर्चा किसान मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी को रसीद बांटकर दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी रंजीत सिंह आजीवन सहयोग निधि के विधानसभा प्रभारी पी जे शर्मा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम न पा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा मंडल के महामंत्री किशोर वर्दे प्रकाश शिवहरे मंडल उपाध्यक्ष शिबू सिंह श्रीमती सविता डेहरिया मंडल के मंत्री कुबेर डोंगरे विनय मदने सुनंदा नंदू पाटिल आशा डेहरिया रमेश खवसे प्रकाश डेहरिया योगेश बर्डे गोलू राजपूत तस्लीम मंसूरी मीरा गावंडे परमेश्वर नागले शकुंतला माथनकर विनी रॉय सुनील पाटिल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours