सारणी। COVID-19 कोरना महामारी से बचाव के लिए कलेक्टर महोदय के आदेश पर जिला पेट्रोल पंप एसोसियेशन के आवहन पर रविवार को जिले में स्थित समस्त (ग्रामीण शहरी एवं हाईवे) पेट्रोल पंप संचालको द्वारा बैतूल जिले में स्थित 100 प्रतिशत पेट्रोल पंप को बंद रख कर लॉक डाउन में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया, एवं बैतूल जिले की जनता द्वारा भी कलेक्टर महोदय के आदेश का पालन करते हुए सहयोग किया गया।
पेट्रोल पंप एसोसियेशन के जिला अध्यक्ष श्री हरीश मानेकर द्वारा जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालको से अपील की गई है की पेट्रोल पंप पर आने वाले समस्त ग्राहकों को मास्क पहनने के लिये प्रेरित करे एवं सोशल दुरी बनाने के लिए भी प्रेरित करे, यह भी अपील की गई है की बिना मास्क के आने वाले ग्राहक को पेट्रोल पंप की ओर से मास्क मुफ्त उपलब्ध करवाये एवं सेनेटाईजार का निरन्तर उपयोग करे, अपने पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारियों को COVID-19 कोरना महामारी से बचाव के सम्बन्ध समय समय ट्रेनिंग दे, एवं बिना मास्क के पेट्रोल पंप पर कोई भी कर्मचारी न हो इसका विशेष ध्यान रखे।
जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने लॉकडाउन का किया पूर्ण समर्थन
+ There are no comments
Add yours