जनप्रतिनिधीयो ने सीएमओ एव एसड़ीएम को ज्ञापन सौपा

Estimated read time 0 min read

सारनी। सीएमओ अक्षत बुंदेला  एवं एसडीएम सोनी द्वारा आज नगर पंचायत शाहपुर का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। सरपंच मांगिता उईके उपसरपंच अमित महतो पंच मनीष त्रिवेदी द्वारा नगर पंचायत शाहपुर में कचरा गाड़ी एवं फायर बिग्रेड की व्यवस्था के संबंध में मांग पत्र सौंपा। सीएमओ अक्षत बुंदेला के द्वारा उच्च अधिकारियों से फोन पर बात कर जल्द से जल्द शाहपुर को कचरा गाड़ी दिलवाने की मांग की गई और आश्वासन दिया गया कि बहुत जल्द शाहपुर नगर पंचायत में गाड़ियों के द्वारा कचरा उठाना  प्रारंभ हो जाएगा।        
दोनों अधिकारियों के द्वारा नगर पंचायत शाहपुर में सफाई पानी की व्यवस्था एवं स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत व्यवस्था सुचारू चलाने के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours