आमला। नगर एवं इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह घरों एवं खेतों के बोर के केबल मोटर एवं कृषि में उपयोग में आने वाली सामग्री को चुराकर ले जा रहे हैं और पुलिस प्रशासन मौन है, चोर केबल को जलाकर उसका तांबा आमला के बर्तन व्यापारियों को बेच रहे हैं अगर कोई पकड़ में भी आते है तो साठगाठ हो जाती है आमला में गोरखनाथ मंदिर के पास की झोपड़पट्टी , एवं अन्य झोपड़पट्टी इलाकों में कबाड़ी क्षेत्रों में दिनदहाड़े केबल जलाकर उनका तांबा निकाला जाता है उसकी संपूर्ण जानकारी पुलिस विभाग को है परंतु वह कोई कार्यवाही नहीं करती और ना ही इस बाबत कोई पूछताछ कर उनको पकड़ा जाता है विगत दिनों में श्री बालाजी महाविद्यालय के बोर से 200 फीट केबल चोरी गया जिसकी लिखित सूचना पुलिस विभाग को दी गई परंतु आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई दिनांक 16 मई 2022 को रात 2:00 बजे ससाबड बस स्टैंड के पास बन रहे निर्माणाधीन भवन के बोर से चोर 200 फीट केबल चोर चोरी कर ले गए वही डॉक्टर चोरिया जी के खेत से 10 फीट केबल, राम किशोर प्रजापति के बोर से 110 फीट दूसरे बोर से 80 फीट और कुवे से 70 फीट केबल चोर काट कर के ले गए साथ ही कृषि उपयोग में लाई जाने वाली रखी गई सामग्री भी चोर उठा कर ले गए जिसकी सूचना फरियादी द्वारा पुलिस थाना आमला एवं पुलिस चौकी बोड़की को भी दी गई है एवं वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराए गए जिसमें चोर केबल काटते हुए दिखाई दे रहे हैं अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन कितनी मुस्तैदी से चोरों तक पहुंचकर इस चोरी का खुलासा करता है।
चोरों के हौसले हुए बुलंद घरों एवं खेतों के केबल काट कर ले जा रहे है
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours