भाकपा के स्थापना दिवस पर आएंगे दिग्गज नेतागण

Estimated read time 0 min read

सारनी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के स्थापना दिवस 26 दिसंबर शनिवार को पाथाखेड़ा के लाल झंडा चौक स्थित कार्यालय में स्थापना दिवस मनाने आएंगे। जिसने केंद्रीय नेतृत्व के रूप में प्रदेश सचिव अरविंद श्रीवास्तव एडवोकेट हाईकोर्ट तथा श्री हरिद्वार सिंह सदस्य जेबीसीसीआई एवं प्रदेश अध्यक्ष एटक तथा अजीत जैन प्रदेश महामंत्री विशेष रुप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे के लगभग शुभारंभ होगा। जिसमे स्थानीय समाज सेवी एवं नेतागण तथा पार्टी समर्पित जनमानस की उपस्थिति होगी। जिसमें पार्टी द्वारा हम जनता के लिए किए जाने वाले कार्यों पर रुपरेखा बनाई जाएगी। उजड़ते हुए नगर सारनी एवं पाथाखेड़ा के लिए आमजन की सुविधाओं को सरकार द्वारा पूरा करवाने की रणनीति एवं आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय नेतागण कृष्णा मोदी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जिला सचिव रामा वाइकर, जय राम सूर्यवंशी, संतोष देशमुख पार्षद एवं जिला सहसचिव विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours