चोपना थाना प्रभारी ने थाने को बनाया घर

Estimated read time 0 min read

सारनी। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है. इस समय ज्यादातर लोग अपने घरों में बंद हैं जबकि पुलिस विभाग दिन रात ड्यूटी में लगे हुए हैं ताकि लॉकडाउन का पालन पूरी तरह कराया जा सके। विभाग के द्वार हर स्तर पर लोगो तक मदद पहुचाई जा रही है कई कर्मचारी , अधिकारी अपने परिवार से दूर रहकर अपनी ड्यूटी में दिन रात लगे हुए है इसी कड़ी में जिले के चोपना थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत ने थाने को ही अपना घर बना लिया है कोरोना से लड़ने के लिए 24 घंटे अपनी सेवा दे रहे हैं उनका पूरा परिवार सीधी में है। वे अकेले ही चोपना में रहकर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं चोपना थाना क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए इसके लिए वे और चोपना थाने की टीम जरूरतमंद एवं गरीबों को राशन भी उपलब्ध करा रही है श्री राजपूत जी ने बताया कि अपने परिवार से वे एक महीने से नहीं मिले है । इसके चलते हुए वीडियो कॉलिंग से बात कर लेते हैं दिनभर थाना क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को करोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं अपने अन्य साथियों के साथ वे निरतंर 24 घण्टे अपनी सेवाएं दे रहे है उनकी टीम द्वार सभी लोगों की मदद की जा रही है चोपना पुलिस ने हाल ही में 1800 फीट की ऊंचाई पर बसे भंडारपानी गांव में पहुंचकर राशन उपलब्ध कराया जहाँ दुर्गम रास्तो से पैदल पहुँचा जा सकता है इसके साथ ही दानवखेड़ा गांव में महुआ खाकर जीवन व्यतीत करने वाले ग्रामीणों को भी थाना प्रभारी श्री गोविंद सिंह राजपूत ने राशन उपलब्ध कराया है

More From Author

+ There are no comments

Add yours