जूनी थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी की दुखद मौत , शिवराज ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया

Estimated read time 0 min read

इंदौर में एक पुलिस अधिकारी की कोरोना से हुई मौत

पुलिस महकमे में शोक की लहर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया

इंदौर। इंदौर में कोरोना से पुलिस अधिकारी की पहली मौत हुई है । अरबिंदो अस्पताल में जूनी थाना के प्रभारी कोरोना से संक्रमित हो गए थे देर रात उनका निधन हुआ है । उसके बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर

मध्यप्रदेश में इंदौर कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है । डॉक्टरों के बाद पहली बार इंदौर शहर में एक पुलिस अधिकारी की मौत हुई है । अरबिंदो अस्पताल में भर्ती जूनी थाना प्रभारी का निधन रात 1 : 30 बजे हो गया । उसके बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है । दरअसल , 41 वर्षीय देवेंद्र चंद्रवंशी इंदौर के जूनी थाना के प्रभारी थे । ड्यूटी के दौरान ही वह संक्रमित हुए थे । उसके बाद इलाज के लिए उन्हें अरबिंदो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था । इलाज के दौरान उनकी सेहत में सुधार नहीं हुई थी । शनिवार रात उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी

इंदौर में 49 मौत इंदौर में अब तक कोरोना से 49 लोगों की मौत हुई है । शुक्रवार को कोरोना से 1 भी मौत नहीं हुई थी । शनिवार को एक बुजुर्ग महिला की जान गई थी । आधी रात के बाद इंस्पेक्टर की मौत हुई है । वहीं , इंदौर में अभी कई और लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है , जिनका शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है ।

2 डॉक्टरों की भी हुई है यहां मौत इंदौर में कोरोना से पूर्व में 2 डॉक्टरों की मौत भी हुई है । कोरोना से मध्यप्रदेश में किसी पुलिस अधिकारी की पहली मौत है । जबकि देर रात सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट कर कहा था कि आज की अच्छी खबर यह है कि प्रदेश में कोरोना से जंग आज किसी व्यक्ति ने नहीं हारी है । पल्मानरा एम्बुलिजम से हुई मौत वहीं , एसआई की मौत पर डॉक्टर विनोद भंडारी ने कहा कि उनकी दो रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई थी । उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था । उनकी मौत पल्मोनरी एम्बुलिजम से हुई है ,

More From Author

+ There are no comments

Add yours