- कमलनाथ द्वारा मंत्री इमरती देवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का किया विरोध
घोड़ाडोंगरी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा शिवराज सरकार की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला का अपमान बता कर घोर विरोध किया गया। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल घोड़ाडोंगरी के पदाधिकारी जिला स्तरीय धरने में शामिल हुए जिनका नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो द्वारा किया गया राजेश महतो के नेतृत्व में राजेंद्र मालवीय ,देवी प्रसाद जयसवाल, गगन अग्रवाल प्रमुख रूप से इस धरने में शामिल हुए। मंडल के अध्यक्ष राजेश महतो ने बताया कि जिला स्तरीय धरने का नेतृत्व भाजपा के जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला द्वारा किया गया धरने में 2 घंटे कार्यकर्ता ने मौन धारण करते हुए विरोध दर्ज करवाया।
+ There are no comments
Add yours