सारनी। श्री राम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्यों ने बताया कि सारनी नगर में शॉपिंग सेंटर स्थित बी एम एस कार्यालय के पास के भवन में शनिवार शाम 7 बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास मन्दिर निर्माण के संचालन के लिए कार्यालय का उद्घाटन किया गया । सारनी शॉपिग सेंटर कार्यालय में श्री राम जी राम दरबार, भारतमाता के छाया चित्र को विराजमान कर विधिवत दीप प्रज्वलित कर मन्त्रो उपचारण के साथ श्री राम जन्म भूमि मन्दिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के नगर प्रभारी के माध्यम से उद्घाटन किया गया , जिसमे सभी कार्यकर्ताओं ने श्री राम धुन श्री राम भजन गाया ओर राम मंदिर निर्माण शुरू हुआ सबका सहयोग योगदान लेने नगर के घर घर बस्ती दुकानों की सहभागिता होगी उसके लिए टोली बनाई जाएगी ,सभी जनमानस का योगदान सहयोग हो सके सभी से सम्पर्क किया जाएगा। अलग अलग भजन मंडलो के माध्यम से प्रतिदिन भजन कार्यक्रम होंगे जिसमे राम धुन के गीत कार्यालय में गाये जायेगे ।जय श्री राम के जयघोष के नारे से कार्यालय गूंज उठा । जिसमें नगर के निधि प्रमुख बस्ती प्रमुख , नगर प्रमुख, गटनायक, नगर के धर्म प्रेमी सामाजिक कार्यकर्ता धर्मिक संघठन के कार्यकर्ता सभी श्री राम भूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास निर्माण के सारनी नगर के सदस्य गण मौजूद थे।
श्रीराम जन्म भूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास मुलताई जिला सारनी नगर मे कार्यालय का हुआ उद्घाटन
+ There are no comments
Add yours