ग्राम में बाहरी एवं मदिरापान करके आने वालो को रोक रहे बच्चे

Estimated read time 1 min read

सारनी। लॉक डाउन के बीच प्रशासन के साथ-साथ आमजन दी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) जैसी संक्रमित बीमारी से लड़ने के लिए नगर के जागरूक लोगों के साथ बच्चे भी आ रहे हैं। जिस का ताजा मामला घोड़ाडोंगरी तहसील के सलैया ग्राम का हैं। सलैया ग्राम में बच्चों के माध्यम से पहल दिखाते हुए बाहर से आने एवं सूरा प्रेमियों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। ग्रामवासियों ने बताया कि बच्चों के माध्यम से यह पहल काफी सराहनीय हैं, बच्चों के माध्यम से लकड़ी के बैरिकेड बनाकर ग्राम के बाहर के लोगों को एवं सुरा प्रेमियों को अंदर आने से रोका। जिसमें बच्चों द्वारा उन्हें बताया भी जा रहा है कि कोरोना वायरस जैसी बीमारी से बचाव करें, प्रशासन का आदेश मानते हुए अपने घरों से बाहर निकलने से बचें। साथ ही इन दिनों प्रशासन ने शराब दुकानों को लॉक डाउन के दौरान बंद करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब बेचने वाले लोगों के यहां ग्राम के लोग मदिरापान करके आते हैं। जिस को बच्चों द्वारा गलत बताते हुए उन्हें भी गांव में आने से रोका जा रहा है। बच्चों के माध्यम से उन्हें हिदायत दी जाइए की वे प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें और अपने घर से ना बाहर निकले। साथ ही शराब पीने से उनके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है इसके साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours