एबीटाइप काॅलोनी सारनी में दो साँपों की लड़ाई, कॉलोनीवासी थे भयभीत

Estimated read time 0 min read

रेस्क्यू करके घने जंगल में छोड़ा

सारनी। मंगलवार की दोपहर में एबीटाइप काॅलोनी में दो साँप आपस में लड़ते हुए नज़र आए सूचना मिलने पर “पीपल फ़ाॅर एनिमल्स” यूनिट सारनी के अध्यक्ष आदिल खान वहां पहुंचे और उन्होंने साँपों की इस लड़ाई को केमरे में कैद किया। आदिल ने बताया कि यह रेट स्नेक (धामन) हैं और अपने इलाके के लिए लड़ाई कर रहें थे। वहां रहने वाले लोग साँपों को इस तरह लड़ता देख डर गए थे, आदिल ने लोगों को बताया कि यहाँ नर धामन सांपों की लड़ाई हैं, वे अपने इलाके के लिए लड़ाई कर रहें हैं। लोग कई बार इसे साँपों का नृत्य समझ लेते हैं। आदिल ने लोगों को समझाया की इन साँपों को जाने दे अगर दोबारा आए तो पकड़ लेंगे, इसके बाद साँप वहीं पास में मौजूद बील में घुस गए। शाम को आदिल को दोबारा सूचना मिली की साँप वापस आकर लड़ाई कर रहें हैं जिस पर आदिल ने वहां पहुंचकर लोगों से चर्चा करने के बाद दोनों साँपों को रेस्क्यू किया और काॅलोनी से दो किलोमीटर दूर जंगल में छोड़ दिया। आदिल ने बताया कि सर्दी खत्म हुई हैं, और गर्मी पड़ना शुरू हुई हैं ऐसे में सांप अधिक संख्या में बाहर आते हैं और भोजन की तलाश करते हैं। आदिल का कहना हैं की अगर साँप आँगन में हैं तो उन्हें जाने दे, कोई सांप घर के अंदर आ जाए तो ही रेस्क्यू करवाएँ। सभी साँप वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के अंतर्गत संरक्षित हैं, साँपों को मारना या घायल करना कानूनी रूप से अपराध की श्रेणी में आता हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours