ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा किया जा रहा निःशुल्क मॉस्क वितरण

Estimated read time 1 min read

सारनी। ग्राम भारती महिला मंडल जन हितार्थ एवं समाज सेवा के कार्य में अपनी हमेशा अहम भूमिका निभाती चली आ रही है। आज देश कोरोना वायरस (महामारी) से बचने के लिये हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा निर्देशों को अमल करने के लिये स्वयं भी अपनी निष्ठा पूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ समाज में भी संदेश पहुँचा रही हैं। देश में लॉकडाउन के पालन के साथ कई सुरक्षा भी जरूरी हैं। जिसमें एक मॉस्क ऐसा हैं जो घर से बाहर जाते समय अवश्य लगाने के संदेश के साथ संस्था निःशुल्क 5260 मॉस्क वितरित कर चुकी हैं। संस्था द्वारा संचालित स्वाधार गृह की महिलायें एवं मॉस्क सिलाई का कार्य कर रही हैं साथ ही अन्य महिलाओं को विषम परिस्थिती में रोजगार दिया जा रहा हैं। संस्था द्वारा स्थानीय बैंक, पुलिस चौकी, पंचायत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता, मिडिया प्रभारी, उचित मूल्य की दुकान, डीसीएम स्वास्थ्य विभाग जिला बैतूल, बीएमओ स्वास्थ्य विभाग घोडाडोगरी, आगनवाडी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ताओं, संस्था सदस्यों, को प्रतिदिन
हाथठेलों पर सब्जी फल बेचने वालो को, दूध, दही, विक्रेताओं को संस्था कर्मचारियों तथा अन्य जिन्हें आवश्यकता पड़ रही हैं। उन्हें मॉस्क उपलब्ध कराये जा रहे हैं। संस्था द्वारा नगरपालिका के साथ भोजन पैकेट वितरण में समय-समय पर सहयोग प्रदान कर रही हैं। संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल द्वारा 11000 रुपये तथा अध्यक्ष के साथ श्री घनश्याम अग्रवाल द्वारा 5111 रुपये की राशी भोजन के लिये चैक द्वारा नगर पालिका सारनी को प्रदान की गई। अतः गरीब असहायों के लिये भोजन, निःशुल्क मॉस्क वितरण कर कोरोना की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने कोरोना महामारी से बचने के लिये संस्था द्वारा हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours