सारनी। लगातार नाबालिक बच्चों, युवतियों, महिलाओं पर बैतूल जिले में अन्याय, अत्याचार बलात्कार, हत्या जैसे गंभीर मामलें हो रहे हैं, इसी को गंभीरता से लेकर भीम आर्मी प्रदेश महासचिव एडवोकेट राकेश महाले ने एसडीओपी अभयराम चौधरी से मुलाकात कर जिलाधिशा बैतूल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से एड. महाले ने बताया कि बैतूल जिले में कुछ महीनों मे लगातार हत्या, बलात्कार, अत्याचार की घटनायें सुनने में आया रही है जिसमें 5 वर्ष की मासुम बच्ची को अगवा कर हत्या कर दी गई, आठनेर के गांव की युवती के साथ ज़्यादती हुई, घटना से आह्वान होकर युवती ने जलकर आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। वहीं अभी दो दिन पुर्व पाढर क्षेत्र कि युवती के साथ जो घटना हुई। वह बेहतर शर्मनाक है जब देश वह जिले मे लाँगडाऊन आफतकाल चल रहा तब भी 7 दरिंदों ने इस रेपकांड को अजांम दिया। इस घटना से सम्पूर्ण समाज में भारी दूख और आकोश व्याप्त है। महाले कहा ऐसी घृणित मानसिकता के आरोपियों का कोई धर्म, जाति, मजबह इंसानियत, नहीं होती इसी घटना इंसानियत शर्मशार है। जिसके लिये भीम आर्मी ने जिलाधीश से मांग करी कि ऐसे घटनाओं में भारत सविंधान में महिलाओं के जो कठोरतम कानून बनाये गये हैं उसका कड़ाई से पालन कर दोषियों को सजा होनी चाहिए। एवं फ़रार आरोपी है जल्द उनकी भी गिरफ्तार हो। साथ ही लॉकडाऊन मे इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई इस की भी जांच होनी चाहिए।
गुनहगारों का कोई धर्म, जाति, मजहब, इसांनियत नही होती वह गुनहगार होते हैं – एडवोकेट राकेश महाले
+ There are no comments
Add yours