मजदूर दिवस पर रीजनल वर्कशॉप बगडोना ने दीनदयाल रसोई का एक टाइम के भोजन का खर्च किया वहन

Estimated read time 1 min read

सारनी। कोरोना वायरस (कोविड-19) संकट के दौर में  वंचित तो और जरूरतमंदों को भोजन कराने के लिए आगे आए कालीमाई व्यापारी संघ को लगातार जन सहयोग मिल रहा है। इसी क्रम में 1 मई मजदूर दिवस पर कालीमाई व्यापारी संघ द्वारा विवेकवाणी संघ के प्रांगण में संचालित दीनदयाल रसोई के भोजन व्यवस्था का एक टाइम का खर्च उठाया। कालीमाई व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश हारोडे, सचिव देवेन्द्र सोनी, प्रकाश शिवहरे, देवेंद्र कुमार सोनी, मुकेश सोनारे ने बताया कि दीनदयाल रसोई के संचालन के लिए लगातार कई सामाजिक संगठन एवं संस्थाएं आगे आकर अपना सहयोग दे रही है। मजदूर दिवस के अवसर पर रीजनल वर्कशॉप बगडोना द्वारा दीनदयाल रसोई का एक टाइम का खर्च वहन किया है। दीनदयाल रसोई से जुड़े रविंद्र पांसे, समीर मशीद, सतीश चौरे ने बताया की मजदूर दिवस पर शाम के भोजन की व्यवस्था रीजनल वर्कशॉप बगडोना द्वारा की गई है। जिसमें जरूरतमंदों को 400 पैकेट भोजन बनाकर घर पहुंचाकर दिए जा रहे हैं, जिसमें कटहल की सब्जी और रोटी का वितरण किया जा रहा है। कालीमाई व्यापारी संघ द्वारा संचालित  दीनदयाल रसोई से जुड़े मिश्रीलाल सोनी, राजु आहूजा ने रीजनल वर्कशॉप के कर्मचारियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और आगे भी सामाजिक संस्थाओं, बुद्धिजीवी एवं सक्षम वर्ग आगे आकर दीनदयाल रसोई के संचालन हेतु सहयोग की अपील की।

More From Author

+ There are no comments

Add yours