रानीपुर। गायत्री परिवार के नवचेतना केंद्र रानीपुर द्वारा आज सुबह 9 बजे रानीपुर की नदी पर बोरी बंधान बनाकर पानी रोकने व पानी बचाने का संदेश दिया।
जिला समन्वय समिति के रविशंकर पारखे ने बताया कि जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में 51 स्थानों पर बोरी बंधान बनाने का संकल्प लिया है। ब्लाक युवा मंडल प्रभारी मधु यादव ने 5 स्थानों पर बोरी बंधान बनाने का संकल्प लिया।
बोरी बंधान बनाने में ब्लॉक समन्वयक समिति के डॉक्टर लक्ष्मी नारायण मालवीय, मनोहर सिंह राजपूत, मधु यादव, छबिराम आरसे, नत्थू परपाची, गंगाराम पांडे, गणेश सोनी, नंदकिशोर उइके, नवीन मालवीय, गंगाधर गायकवाड़, संजू यादव ,शिवरतन बिहारे, शिवनंदन करछले ,शिखा राजपूत,सुनिता सोनी सहित स्थानीय परिजन मौजूद थे।
गायत्री परिवार ने रानीपुर की नदी पर बनाया बोरी बंधान, पानी बचाने का संदेश दिया
+ There are no comments
Add yours