बैतूल। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जिसके लिए देश और सनातन सर्वोपरी है। भाजपा की सरकार बनी तो राम मंदिर बना और भाजपा की सरकार बनी तो ही धारा 370 हट पाई। इसीलिए भाजपा की जीत सिर्फ हमारे लिए ही नहीं ब्लकि देश और सनातन की रक्षा के लिए भी जरूरी है। यह बात मप्र विधानसभा के पूर्व प्रोटेम स्पीकर और भोपाल की हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा ने बैतूल में कही। वे यहां आयोजित भाजपा की विधानसभा प्रबंध समितियों की बैठकों को संबोधित कर रहे थे। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भाजपा जब जीतती है तो यह जीत सनातन की भी होती है और भाजपा हारती है तो सनातन की भी हार होती है। इसीलिए हमें किसी भी हालत में देश और सनातन के सम्मान के लिए भाजपा की विजय सुनिश्चित करनी है। उन्होंने बैतूल जिले की पांचों विधानसभा की अलग-अलग बैठकें ली। बैठक में बैतूल जिले के प्रभारी के रूप में महाराष्ट्र के एमएलसी राम अंबाडकर, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, सांसद दुर्गादास उईके, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी भी मौजूद रहे।
देश और सनातन के लिए भाजपा की जीत जरुरी : रामेश्वर शर्मा पांचों विधानसभाओं की संचालन समिति की बैठक सम्पन्न
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours