गायत्री परिवार के आदर्श ग्राम चारगांव मे गांधी जयंती मनाई

Estimated read time 0 min read
  • ग्राम को स्वच्छ व नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया

रानीपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में जिला समन्वय समिति के तत्वाधान में गायत्री परिवार के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई।
आज 2 अक्टूबर को गायत्री परिवार के आदर्श ग्राम चारगांव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। गांधी जयंती का शुभारंभ बापू के भजन रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम से किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के ब्लॉक समन्वयक डॉ. लक्ष्मीनारायण मालवीय ने गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही हमें सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। जिला समन्वय समिति के सचिव रविशंकर पारखें ने ग्राम को स्वच्छ स्वस्थ व नशा मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। ग्राम के जगन्नाथ यादव व शिवनाथ यादव ने आदर्श ग्राम की नदी पर पुलिया निर्माण करने के लिए शासन व प्रशासन से मांग करने की बात कही। जिससे ग्राम को अन्य ग्रामों से जोड़ सकेंगे। ब्लॉक मंडल संयोजक मधु यादव ने ग्राम में बाल संस्कार शाला प्रारंभ करने व घर घर यज्ञ करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर गायत्री चेतना केंद्र रानीपुर के संचालक सुनील वर्मा, परिवाजक गंगाधर गायकवाड, मुकेश यादव, रमेश सरियाम, लखन इवने, कन्हैया इवने, राहुल टेकाम, बालाराम यादव गंगा प्रसाद यादव, देवेंद्र राठौर रमेश सरियाम सहित स्थानीय परिजन मौजूद थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours